publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज होती नजर आ रही है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी जनवरी की 15 तारीख के बाद छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ सकते हैं। उनके साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भी प्रदेश आगमन की संभावना जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाले जिलाध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम हाल ही में नियुक्त किए गए नए जिलाध्यक्षों के लिए आयोजित किया जाएगा, जिसमें संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर चर्चा की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, यह प्रशिक्षण कार्यक्रम बस्तर या सरगुजा संभाग में आयोजित किया जा सकता है। दोनों ही क्षेत्रों को पार्टी के लिहाज से अहम माना जा रहा है। यहां नए जिलाध्यक्षों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों, जनसंपर्क और आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जल्द ही दिल्ली जाकर पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे के दौरे को लेकर समय और तारीख को अंतिम रूप देंगे। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस दौरे के जरिए कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की कोशिश की जाएगी। हालांकि, अभी तक कांग्रेस की ओर से इस दौरे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन तैयारियां तेज हो चुकी हैं।
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Tuesday, October 27
