publicuwatch24.-गरियाबंद: जिले के उदंती-सीता नदी अभ्यारण्य के कोर जोन में स्थित साहेबीन कछार गांव के 200 से ज्यादा ग्रामीण सड़क पर उतर आए हैं. शिक्षक, सड़क और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांगें पूरी न होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार सुबह नेशनल हाईवे-130C पर पहुंचकर चक्का जाम कर दिया. हाईवे जाम होने से दोनों ओर यात्री बसों समेत अन्य वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं. ग्राम प्रमुख अर्जुन नायक और रूपसिंह मरकाम के नेतृत्व में यह धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है. इस दौरान मौके पर इंदागांव पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है. हालांकि बार-बार प्रशासनिक आश्वासनों से थक चुके ग्रामीण इस बार अपनी मांगें पूरी होने पर ही प्रदर्शन खत्म करने की जिद पर अड़े हैं. (गरियाबंद में 200 से ज्यादा ग्रामीणों ने NH 130 पर किया चक्काजाम)
8 सूत्रीय मांग को लेकर कर रहे धरना-प्रदर्शन 1. मुख्यमार्ग बम्हनीझोला से उड़ीसा, सीमा तक 25 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण. 2. इंदागांव में स्थानांतरित किये गये आदिवासी कन्या छात्रावास एवं कन्या शाला साहेबिनकछार को मूल स्थान पर संचालित किया जावें तथा भवन निर्माण किया जावें. 3. सभी विद्युत विहीन ग्रामों में विद्युतीकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जावें. 4. ग्राम पंचायत साहेबिनकछार के आश्रित ग्राम – करलाझर, साहेबिनकछार, नागेश, कोदोमाली में वर्ष 2023 से स्वीकृत मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना के तहत बन रहे अधुरे शाला भवनों को पूर्ण किया जावें.
5. माध्यमिक शाला साहेबिनकछार में युक्त-युक्तिकरण के तहत 1 शिक्षक की नियुक्ति हुई थी जो कि आज पर्यन्त तक अनुपस्थित है उसे तत्काल शाला में पदभार ग्रहण कराया जावें. 6. ग्राम साहेबिनकछार में जियो टॉवर लगाया गया है उसे तत्काल चालू कराया जावें. 7. उप-स्वास्थ्य केन्द्र करलाझार में विद्युत एवं नल-जल को चालू कराया जावें. 8. अधूरे पड़े नल-जल योजना को पुनः चालू कराया जावें. 28 अक्टूबर को ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंप अपनी 8 सूत्रीय मांगों से अवगत कराया था. अर्जुन नायक ने बताया कि पिछले 3 साल में हर उस जगह अपनी मांगों को अवगत कराया गया था, जहां से उम्मीद दिख रही थी. लेकिन सभी स्थानों पर केवल धोखा मिला. बार-बार के आश्वासन से थक चुके हैं. ग्रामीण इस बार आर पार की लड़ाई का मन बना कर मंगलवार सुबह से सड़क को जाम किया है.
Trending
- 5 बैगा बच्चों की मौत : कांग्रेस नेता दीपक बैज और विक्रांत भूरिया ने सरकार को घेरा, स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर उठाए सवाल
- साय कैबिनेट की बैठक में लिए गए अहम फैसले: 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज, अधोसंरचना मिशन के लिए 500 करोड़ मंजूर
- प्रधानमंत्री आवास योजना से खोरबाहरीन बाई के परिवार को मिला पक्का घर, अब सुरक्षित भविष्य की जगी उम्मीद
- बिहान योजना से गुड्डी को मिला आत्मनिर्भरता का संबल, बांस शिल्प से संवर रही परिवार की आर्थिक स्थिति
- 700 ग्राम के नवजात को मिला नया जीवन, 62 दिनों के उपचार से वजन बढ़कर हुआ 1.350 किलोग्राम
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में शासकीय सेवाओं का लाभ लेकर नागरिक हो रहे लाभान्वित, विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र बना सहायक’
- जल जीवन मिशन से बदली भरत सिंह की जिंदगी, अब घर पर ही मिल रहा शुद्ध पेयजल
- रायपुर-अभनपुर रेल लाइन पर केंद्री रेलवे लेवल क्रॉसिंग क्रमांक आर.डी.-22 मरम्मत हेतु सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा
Tuesday, October 27
