Publicuwatch24.com-नारायणपुर। जिले में DRG के एक जवान की सर्विस राइफल से अचानक फायरिंग हुई और गोली सिर पर जा लगी। इस घटना में जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना रविवार यानि आज सुबह की है। मामला छोटे डोंगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, 20 दिसंबर को नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन चलाया गया था। आज 21 दिसंबर की सुबह जवान ऑपरेशन से कड़ेनार कैंप पहुंचे थे। जहां DRG जवान बलदेव सिंह हुर्रा की सर्विस राइफल से अचानक फायरिंग हुई थी।
जवान के सिर पर गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसके बाद साथियों ने उसे धौड़ाई के अस्पताल लाया। इलाज के दौरान जवान की मौत हो गई है।
जवान के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया है। जिसके बाद पार्थिव शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। इस घटना की पुष्टि नारायणपुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर की है। पूरी जानकारी अलग से दी जाएगी।
Trending
- महानदी के कुरुद घाट पर दिनदहाड़े रेत का खेल, कार्रवाई के कुछ घंटे बाद फिर सक्रिय हुआ अवैध उत्खनन का सिंडिकेट
- सिंगापुर प्रवास का पहला दिन- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गार्डन्स बाय द बे के साथ महत्वपूर्ण चर्चा, सिंगापुर बिजनेस फेडरेशन के लीडरशिप डिनर में हुए शामिल
- बस से उतरते ही पुलिस ने पकड़ा, भूरे टेप में लिपटे पैकेट ने खोला गांजा तस्करी का राज, महिला समेत 3 तस्कर गिरफ्तार
- ’जीपीएम में सेवा सेतु बना जनता और शासन के बीच समाधान का सेतु, 207 में से 197 आवेदनों का मौके पर निराकरण’
- चिराग पासवान का चुनाव आयोग पर बड़ा बयान, बोले- लोकतंत्र में जनता का विश्वास सबसे जरूरी
- CM साय का सिंगापुर दौरा: गार्डन्स बाय द बे के अधिकारियों के साथ हुई बैठक, कहा- बॉटनिकल गार्डन से बढ़ेगा टूरिज्म और रोजगार
- ’सेवा संकल्प और सेवा सेतु अभियान से बस्तर में सेवा, समाधान और जनजागरूकता का संदेश’
- सेवा संकल्प अभियान में जनसंवाद से मजबूत हो रही जनभागीदारी, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ग्रामीणों की सुनी समस्याएं
Monday, October 5
