Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    ट्रेडिंग कंपनी में 50 लाख की हेराफेरी, महिला कर्मचारी समेत 3 पर FIR दर्ज

    October 26, 2026

    स्मृति ईरानी के दौरे पर सियासी घमासान: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अपमान का लगाया आरोप, सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा- पहले अपने गिरेबान पर झांके

    October 26, 2026

    आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर

    October 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • ट्रेडिंग कंपनी में 50 लाख की हेराफेरी, महिला कर्मचारी समेत 3 पर FIR दर्ज
    • स्मृति ईरानी के दौरे पर सियासी घमासान: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अपमान का लगाया आरोप, सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा- पहले अपने गिरेबान पर झांके
    • आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर
    • लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ
    • छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 3 की मौत, 2 घायल; बालोद में ट्रक की टक्कर से कार सवार दो लोगों ने गंवाई जान
    • केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस
    • फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर भी मिलेगा राशन, बुजुर्ग हितग्राहियों के लिए खाद्य विभाग ने बताई वैकल्पिक व्यवस्था
    • जल जीवन मिशन का 5,000 करोड़ रुपये भुगतान बकाया, 27 अक्टूबर को अर्धनग्न होकर कटोरा लेकर प्रदर्शन करेंगे ठेकेदार
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, October 26
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      स्मृति ईरानी के दौरे पर सियासी घमासान: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अपमान का लगाया आरोप, सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा- पहले अपने गिरेबान पर झांके

      October 26, 2026

      आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर

      October 26, 2026

      लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ

      October 26, 2026

      केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस

      October 26, 2026

      फिंगरप्रिंट मैच नहीं होने पर भी मिलेगा राशन, बुजुर्ग हितग्राहियों के लिए खाद्य विभाग ने बताई वैकल्पिक व्यवस्था

      October 26, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » ओडिशा का धान रायगढ़ में खपाने की कोशिश नाकाम, दो कोचिए और दो चालक पर FIR दर्ज
    छत्तीसगढ

    ओडिशा का धान रायगढ़ में खपाने की कोशिश नाकाम, दो कोचिए और दो चालक पर FIR दर्ज

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherDecember 19, 2025No Comments1 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायगढ़। राज्य शासन की खरीफ विपणन वर्ष 2025–26 की धान खरीदी नीति का सुचारू, पारदर्शी एवं व्यवस्थित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए रायगढ़ जिला प्रशासन की पूरी टीम सख्ती के साथ कार्रवाई कर रही है। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देश पर जिले में अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर 24 घंटे सतत निगरानी रखी जा रही है। इसका सीधा असर सीमा क्षेत्रों में देखने को मिल रहा है, जहां मंगलवार की देर रात को प्रशासन की टीम ने ओडिशा का धान छत्तीसगढ़ में खपाने की कोशिश को नाकाम कर दिया। अवैध रूप से छत्तीसगढ़ की सीमा पर धान का अवैध परिवहन करने वाले दो माल वाहक गाड़ी पिकअप चालक सुनील कुमार यादव व निरंजन यादव और दो कोचियों शेखर जायसवाल व कृष्णा जायसवाल पर एफआईआर दर्ज करा दी गई है तथा 120 कट्टा धान जब्त कर लिया गया है। इस कार्यवाही से धान के अवैध परिवहन और भंडारण में लिप्त धान कोचियों और बिचौलियों में हड़कंप मच गया है। इधर, कलेक्टर ने धान खरीदी कार्य में लगे अमले को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि किसानों के हितों से खिलवाड़ करने वालों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का दुरुपयोग करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।
    कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को देर रात को डिस्ट्रिक्ट इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल सेंटर की संयुक्त टीम द्वारा पाकरगांव से लैलूंगा मार्ग पर औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान वाहन क्रमांक OD15N 9399 एवं OD16N 3755 को रोका गया। जांच में पाया गया कि दोनों वाहन चालक सुनील कुमार यादव, निवासी ग्राम जमुना एवं निरंजन यादव, निवासी ग्राम डोंगादरहा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चला रहे थे। वाहनों की तलाशी लेने पर प्रत्येक वाहन में 60-60 बोरी, कुल 120 बोरी धान बिना किसी वैध दस्तावेज के परिवहन करते हुए पाया गया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त धान को अन्य किसानों के नाम पर धान उपार्जन केंद्रों में विक्रय करने की मंशा थी, जिससे शासन को आर्थिक क्षति पहुंच सकती थी।
    उल्लेखनीय है कि वाहन क्रमांक OD16N 3755 को पूर्व में भी 10 दिसंबर 2025 को 69 बोरी अवैध धान परिवहन के मामले में प्रभारी तहसीलदार मुकडेगा द्वारा जब्त किया गया था, जिसे 15 दिसंबर 2025 को कृषि उपार्जन मंडी समिति घरघोड़ा द्वारा मुक्त किया गया था। इसके बावजूद उक्त वाहन पुनः अवैध धान परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिससे आरोपितों की मंशा स्पष्ट हो गई। जांच में यह भी सामने आया कि ओडिशा राज्य के धान को छत्तीसगढ़ के किसानों के नाम पर उपार्जन केंद्रों में बेचकर लगभग 1 लाख 86 हजार रुपये की शासकीय राशि अवैध रूप से प्राप्त करने का प्रयास किया जा रहा था। यह कृत्य संचालनालय खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण द्वारा जारी निर्देशों का स्पष्ट उल्लंघन है और भारतीय न्याय संहिता के तहत दंडनीय अपराध की श्रेणी में आता है। प्रशासन द्वारा दोनों वाहनों को धान सहित जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है तथा संबंधित वाहन चालकों एवं मौके पर उपस्थित व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    इस संबंध में धान खरीदी के नोडल अधिकारी ने बताया कि जिले में धान खरीदी व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने के लिए 24 घंटे सघन निगरानी जारी है। धान के अवैध भंडारण, परिवहन अथवा फर्जी विक्रय में संलिप्त पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जा रही है। उल्लेखनीय है कि रायगढ़ जिले की सीमा ओडिशा राज्य से लगी होने तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों को 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से समर्थन मूल्य दिए जाने के कारण कोचिया एवं बिचौलियों द्वारा बाहरी राज्य से धान लाकर जिले के उपार्जन केंद्रों में खपाने के प्रयास लगातार किए जा रहे हैं। हालांकि, प्रशासन की कड़ी निगरानी और सतत जांच के चलते ऐसे प्रयासों पर प्रभावी रोक लगाई जा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    ट्रेडिंग कंपनी में 50 लाख की हेराफेरी, महिला कर्मचारी समेत 3 पर FIR दर्ज

    October 26, 2026

    झारखंड से अवैध धान परिवहन करते दो पिकअप जब्त

    October 25, 2026

    श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ

    October 25, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201975

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202032
    Don't Miss

    ट्रेडिंग कंपनी में 50 लाख की हेराफेरी, महिला कर्मचारी समेत 3 पर FIR दर्ज

    By Publicuwatch AutherOctober 26, 20260

    publicuwatch24 -ट्रेडिंग कंपनी में 50 लाख की हेराफेरी, महिला कर्मचारी समेत 3 पर FIR…

    स्मृति ईरानी के दौरे पर सियासी घमासान: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अपमान का लगाया आरोप, सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा- पहले अपने गिरेबान पर झांके

    October 26, 2026

    आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर

    October 26, 2026

    लोकभवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ, अधिकारियों और कर्मचारियों ने ली ईमानदारी और पारदर्शिता की शपथ

    October 26, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    ट्रेडिंग कंपनी में 50 लाख की हेराफेरी, महिला कर्मचारी समेत 3 पर FIR दर्ज

    October 26, 2026

    स्मृति ईरानी के दौरे पर सियासी घमासान: कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ की संस्कृति के अपमान का लगाया आरोप, सांसद लक्ष्मी वर्मा ने कहा- पहले अपने गिरेबान पर झांके

    October 26, 2026

    आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर

    October 26, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201975

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.