Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां

    November 26, 2026

    जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, मौके पर ही समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

    November 26, 2026

    26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां
    • जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, मौके पर ही समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
    • 26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
    • निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं, जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें पूर्ण: स्वास्थ्य मंत्री
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता, उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
    • रतनपुर उपार्जन केंद्र में 30 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम रतनपुर के किसान ललित कुमार ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना
    • छत्तीसगढ़ जल्द ही मखाना उत्पादक राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाएगा: डॉ. चंदेल
    • जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता, तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 26
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां

      November 26, 2026

      जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, मौके पर ही समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

      November 26, 2026

      26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

      November 26, 2026

      निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं, जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें पूर्ण: स्वास्थ्य मंत्री

      November 26, 2026

      उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता, उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़

      November 26, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, मौके पर ही समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश
    रायपुर

    जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, मौके पर ही समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 26, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    जरूरतमंदों को तत्काल आर्थिक सहायता स्वीकृत, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश

    publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ‘जनदर्शन’ में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने संवेदनशीलता और आत्मीयता से लोगों की समस्याएं सुनकर तत्काल मौके पर ही समाधान की पहल की। आर्थिक तंगी के कारण इलाज नहीं हो पाने की जानकारी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को तत्काल उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। कैंसर पीड़ित पिता के इलाज में परिवार की जमा पूंजी खत्म हो जाने से पढ़ाई के लिए संघर्ष कर रही जशपुर की फरहीन को उन्होंने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री ने कई जरूरतमंदों के लिए तत्काल आर्थिक सहायता भी स्वीकृत की।
    मुख्यमंत्री साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित ‘जनदर्शन’ में लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
    30 वर्षों बाद साफ सुन सके 83 वर्षीय परसराम
    कोरबा जिले के कटघोरा विकासखंड के भलपहरी, हरदी बाजार निवासी 83 वर्षीय परसराम राठौर पिछले 30 वर्षों से कम सुनाई देने की समस्या से जूझ रहे थे। अपने बेटे के साथ ‘जनदर्शन’ में पहुंचे राठौर ने मुख्यमंत्री को बातचीत और रोजमर्रा के कामकाज में आने वाली परेशानियों के बारे में बताया। मुख्यमंत्री ने उन्हें श्रवण यंत्र प्रदान किया। बातचीत के दौरान जब उन्हें पता चला कि राठौर को देखने में भी परेशानी है, तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उनकी आंखों की जांच कराकर चश्मा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। श्रवण यंत्र मिलने के बाद राठौर वर्षों बाद साफ आवाजें सुन सके। मुख्यमंत्री ने भाटापारा के बलवंत सिंह यादव को भी श्रवण यंत्र प्रदान किया।
    पिता के इलाज में खत्म हुई जमा पूंजी, फरहीन को पढ़ाई के लिए मदद का भरोसा
    जशपुर से अपनी मां के साथ पहुंची सुफरहीन ने मुख्यमंत्री को परिवार की आर्थिक कठिनाइयों के बारे में बताया। उनके पिता वर्ष 2018 से कैंसर से पीड़ित थे। लंबे समय तक चले इलाज में परिवार की पूरी जमा पूंजी खर्च हो गई। वर्ष 2025 में पिता का निधन हो गया। अब परिवार के सामने घर तक गिरवी रखने की नौबत आ गई है। ऐसे में फरहीन के लिए अपनी पढ़ाई जारी रखना भी चुनौती बन गया है। मुख्यमंत्री ने उनकी आपबीती आत्मीयता से सुनी और ढांढस बंधाते हुए पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने इसके लिए हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।
    तीन वर्षीय पार्थ और छह वर्षीय छयांश के इलाज की होगी व्यवस्था
    राजनांदगांव से अपने तीन वर्षीय बेटे पार्थ साहू को लेकर पहुंची  पूर्णिमा साहू ने मुख्यमंत्री को बताया कि समय से पहले जन्म लेने के कारण पार्थ को करीब दो महीने तक अस्पताल में भर्ती रखना पड़ा था। तीन साल की उम्र में भी वह शारीरिक रूप से कमजोर है। चिकित्सकों ने उसे मोतियाबिंद की समस्या बताई है और आंखों में लेंस प्रत्यारोपण पर लाखों रुपये का खर्च बताया है। मुख्यमंत्री ने मां की चिंता को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों को पार्थ के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
    रायपुर के आमानाका क्षेत्र के कुकुरबेड़ा निवासी अमित कोटांगले अपनी बुजुर्ग माता श्रीमती हिरकना बाई कोटांगले के साथ छह वर्षीय बेटे छयांश के पैरों के ऑपरेशन के लिए मदद मांगने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि उनके दोनों बच्चों को जन्म से ही चलने-फिरने में परेशानी है। बड़े बेटे का ऑपरेशन काफी कठिनाइयों के बीच कराया था, जिसके बाद वह अब स्वस्थ है। आर्थिक तंगी के कारण छोटे बेटे का ऑपरेशन नहीं करा पा रहे हैं। पत्नी के निधन के बाद वे अपनी बुजुर्ग माता और बहन के सहयोग से दोनों बच्चों की परवरिश कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने परिवार की परिस्थितियों को देखते हुए छयांश के तत्काल उपचार के निर्देश दिए।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करें, जिससे जरूरतमंद नागरिकों को अनावश्यक भटकना न पड़े।उन्होंने अधिकारियों को जनदर्शन में प्राप्त सभी आवेदनों पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां

    November 26, 2026

    26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    November 26, 2026

    निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं, जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें पूर्ण: स्वास्थ्य मंत्री

    November 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां

    By Publicuwatch AutherNovember 26, 2026

    खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को…

    जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, मौके पर ही समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

    November 26, 2026

    26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    November 26, 2026

    निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से समझौता स्वीकार्य नहीं, जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ समय-सीमा में करें पूर्ण: स्वास्थ्य मंत्री

    November 26, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    खेल के मैदान में दिखा युवा जोश और प्रतिभा का शानदार संगम, फुटबॉल खिलाड़ियों ने बांधा समां

    November 26, 2026

    जनदर्शन में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, मौके पर ही समाधान के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

    November 26, 2026

    26/11 मुंबई आतंकी हमले की बरसी पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

    November 26, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.