Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता, उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़

    November 26, 2026

    रतनपुर उपार्जन केंद्र में 30 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम रतनपुर के किसान ललित कुमार ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ जल्द ही मखाना उत्पादक राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाएगा: डॉ. चंदेल

    November 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता, उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़
    • रतनपुर उपार्जन केंद्र में 30 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम रतनपुर के किसान ललित कुमार ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना
    • छत्तीसगढ़ जल्द ही मखाना उत्पादक राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाएगा: डॉ. चंदेल
    • जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता, तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र
    • मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद
    • जनदर्शन में जरूरतमंदों को मिला मुख्यमंत्री का संबल, उपचार के लिए तत्काल प्रदान की आर्थिक सहायता
    • जनदर्शन में मार्शल आर्ट की प्रतिभाशाली बेटियों ने मुख्यमंत्री साय से की मुलाकात
    • ऑफलाइन टोकन से धान बेचना हुआ आसान, किसान हीरा सिंह ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 26
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता, उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़

      November 26, 2026

      रतनपुर उपार्जन केंद्र में 30 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम रतनपुर के किसान ललित कुमार ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

      November 26, 2026

      छत्तीसगढ़ जल्द ही मखाना उत्पादक राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाएगा: डॉ. चंदेल

      November 26, 2026

      जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता, तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र

      November 26, 2026

      मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में जशपुर से आई बिटिया फरहीन की सुनी फरियाद

      November 26, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » रतनपुर उपार्जन केंद्र में 30 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम रतनपुर के किसान ललित कुमार ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना
    रायपुर

    रतनपुर उपार्जन केंद्र में 30 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम रतनपुर के किसान ललित कुमार ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 26, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    उपज का मिलेगा 93 हजार रुपये मूल्य, किसान हितैषी व्यवस्थाओं के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति जताया आभार

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों की सुविधा एवं आर्थिक समृद्धि को ध्यान में रखते हुए धान खरीदी केंद्रों में की गई बेहतर व्यवस्थाओं का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल रहा है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी को लेकर किसानों में उत्साह और खुशी का माहौल है। ऑनलाइन टोकन सुविधा, व्यवस्थित तौल एवं उपार्जन केंद्रों में उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं से धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सरल और सुविधाजनक हुई है।
    इसी कड़ी में जिले के ग्राम रतनपुर निवासी किसान ललित कुमार अपनी 30 क्विंटल धान की उपज लेकर रतनपुर धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। उन्होंने ऑनलाइन टोकन सुविधा का लाभ लेते हुए निर्धारित तिथि पर अपनी उपज खरीदी केंद्र पहुंचाई। केंद्र में उपलब्ध सुविधाओं और सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया से प्रसन्न किसान ललित कुमार ने शासन की किसान हितैषी व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए संतोष व्यक्त किया।
    तकनीक के उपयोग से किसानों के समय और श्रम की हो रही बचत
    शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए संचालित ‘टोकन तुंहर हाथ’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ऑनलाइन टोकन प्राप्त करने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इस व्यवस्था से किसानों को टोकन प्राप्त करने के लिए बार-बार सहकारी समितियों के चक्कर लगाने और लंबी कतारों में खड़े होने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। किसान अपनी सुविधा के अनुसार टोकन प्राप्त कर निर्धारित तिथि पर उपार्जन केंद्र पहुंच रहे हैं। इससे समय और श्रम की बचत होने के साथ खरीदी केंद्रों में अनावश्यक भीड़ कम करने तथा धान उपार्जन कार्य को व्यवस्थित बनाने में भी मदद मिल रही है।
    उपार्जन केंद्रों में बेहतर व्यवस्थाओं से किसानों को मिल रही सहूलियत
    जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाए रखने के लिए उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। केंद्रों में पर्याप्त बारदाने, व्यवस्थित तौल एवं किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य किसानों को धान विक्रय के दौरान होने वाली अनावश्यक परेशानियों से राहत दिलाना तथा खरीदी प्रक्रिया को अधिक सुविधाजनक बनाना है।
    30 क्विंटल धान का मिलेगा 93 हजार रुपये मूल्य
    छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किसानों से 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है। इस दर के अनुसार किसान ललित कुमार की 30 क्विंटल धान की उपज का कुल मूल्य 93 हजार रुपये होगा। किसानों को उनकी मेहनत और उपज का उचित मूल्य मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। साथ ही कृषि संबंधी आवश्यकताओं, आगामी फसल की तैयारियों एवं पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में भी सहायता मिल रही है।
    किसान ललित कुमार ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
    किसान ललित कुमार ने धान खरीदी की बेहतर व्यवस्था, ऑनलाइन टोकन सुविधा एवं 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा किसानों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए की गई व्यवस्थाओं से धान बेचना आसान हुआ है। घर बैठे टोकन प्राप्त होने और खरीदी केंद्रों में बेहतर सुविधाएं मिलने से किसानों को काफी राहत मिल रही है।
    जिले में तकनीक आधारित टोकन प्रणाली और सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था किसानों के लिए लाभकारी साबित हो रही है। शासन की किसान हितैषी पहल से जहां धान विक्रय की प्रक्रिया सहज हुई है, वहीं किसानों की आर्थिक समृद्धि एवं आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता, उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ जल्द ही मखाना उत्पादक राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाएगा: डॉ. चंदेल

    November 26, 2026

    जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता, तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र

    November 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता, उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़

    By Publicuwatch AutherNovember 26, 2026

    3 साल में लगे 3,271 नए उद्योग, 8.85 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव मिले 3271…

    रतनपुर उपार्जन केंद्र में 30 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम रतनपुर के किसान ललित कुमार ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ जल्द ही मखाना उत्पादक राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाएगा: डॉ. चंदेल

    November 26, 2026

    जनदर्शन में दिखी मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता, तीन दशक से सुनने की समस्या से जूझ रहे बुजुर्ग को तत्काल मिला श्रवण यंत्र

    November 26, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की प्रेस वार्ता, उद्योग और निवेश का नया हब बना छत्तीसगढ़

    November 26, 2026

    रतनपुर उपार्जन केंद्र में 30 क्विंटल धान लेकर पहुंचे ग्राम रतनपुर के किसान ललित कुमार ने की खरीदी व्यवस्था की सराहना

    November 26, 2026

    छत्तीसगढ़ जल्द ही मखाना उत्पादक राज्य के रूप में अपनी पहचान बनाएगा: डॉ. चंदेल

    November 26, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.