Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

    November 24, 2026

    साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, CM साय ने भिलाई में रेंज साइबर क्राइम थाने का किया लोकार्पण

    November 24, 2026

    ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान

    November 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
    • साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, CM साय ने भिलाई में रेंज साइबर क्राइम थाने का किया लोकार्पण
    • ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान
    • नेता, कारोबारी और अफसर भी बने शिकार? दीपक टंडन की ठगी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
    • निकाय चुनाव से पहले रिसाली को बड़ी सौगात, CM साय ने 68 करोड़ के कामों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
    • कलेक्टर हो या एसपी नहीं सुनते आम जन की बात, आवाज उठाने वालों के खिलाफ होती है कार्यवाही: विनोद सोरी
    • कुम्हड़ाईन दाई मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा शेड, परिसर में होगा पेवर निर्माण, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दिए निर्देश
    • राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज : 30 राज्यों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, खेल मंत्री अरुण साव बोले- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने सरकार प्रतिबद्ध
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 24
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

      November 24, 2026

      ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान

      November 24, 2026

      नेता, कारोबारी और अफसर भी बने शिकार? दीपक टंडन की ठगी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

      November 24, 2026

      राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज : 30 राज्यों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, खेल मंत्री अरुण साव बोले- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने सरकार प्रतिबद्ध

      November 24, 2026

      छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB-EOW की कार्रवाई जारी, दोषियों को नहीं मिलेगी राहत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

      November 24, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » मद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल
    रायपुर

    मद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 24, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल आज सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम गुमगरा कलां में आयोजित पावन मद् भागवत कथा में शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धापूर्वक कथा श्रवण कर भगवान कृष्ण की भक्ति और आराधना में सहभागिता की तथा प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मद् भागवत कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने के महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
    मंत्री राजेश अग्रवाल ने कहा कि ग्राम गुमगरा कलां में आयोजित मद् भागवत कथा में सम्मिलित होकर कथा श्रवण करने एवं प्रभु कृष्ण की भक्ति में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस पावन आध्यात्मिक आयोजन में उपस्थित होकर मन को असीम शांति और आनंद की अनुभूति हुई। उन्होंने भगवान कृष्ण के चरणों में प्रार्थना करते हुए कहा कि प्रभु अपनी कृपा और आशीर्वाद सभी पर बनाए रखें तथा प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें।
    अग्रवाल ने कहा कि मद् भागवत महापुराण भारतीय सनातन संस्कृति का अमूल्य आध्यात्मिक ग्रंथ है। इसमें वर्णित भगवान कृष्ण की लीलाएं, उपदेश और जीवन प्रसंग मानव जीवन को प्रेम, करुणा, भक्ति, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। भागवत कथा का श्रवण केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि आत्मचिंतन, सदाचार और जीवन मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर भी है। ऐसे आयोजनों से व्यक्ति को मानसिक शांति प्राप्त होती है तथा समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और सहयोग की भावना को बल मिलता है।
    मंत्री अग्रवाल ने कहा कि भगवान कृष्ण का संपूर्ण जीवन मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने धर्म की स्थापना, अन्याय के प्रतिकार और लोककल्याण का संदेश दिया। भगवान कृष्ण की शिक्षाएं हमें जीवन की कठिन परिस्थितियों में धैर्य, विवेक और कर्तव्यनिष्ठा के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। मद् भागवत कथा के माध्यम से इन आदर्शों और जीवन मूल्यों का प्रसार होता है, जिससे समाज में नैतिकता और आध्यात्मिक चेतना को मजबूती मिलती है।
    उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान अपनी समृद्ध धार्मिक परंपराओं, लोक संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत से है। प्रदेश के गांवों में आयोजित होने वाले मद् भागवत कथा, रामायण पाठ, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक जड़ों को जीवंत बनाए रखते हैं। इन आयोजनों में सभी वर्गों के लोगों की सहभागिता सामाजिक समरसता, पारस्परिक सहयोग और सामूहिक एकता का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत करती है।
    अग्रवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले धार्मिक और आध्यात्मिक आयोजनों का विशेष महत्व है। ये आयोजन न केवल लोगों को धर्म और अध्यात्म से जोड़ते हैं, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, संस्कारों और परंपराओं से परिचित कराने का अवसर भी प्रदान करते हैं। परिवार और समाज के बीच प्रेम, सम्मान तथा सद्भाव बनाए रखने में ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक एवं धार्मिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए निरंतर प्रयासरत है। छत्तीसगढ़ के धार्मिक स्थल, पारंपरिक उत्सव और आध्यात्मिक आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान के अभिन्न अंग हैं। इन परंपराओं को सहेजना और भावी पीढ़ियों तक पहुंचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
    मंत्री अग्रवाल ने ग्राम गुमगरा कलां में मद् भागवत कथा के आयोजन के लिए आयोजकों और ग्रामवासियों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पावन आयोजन समाज में धर्म, भक्ति और सद्भाव का वातावरण निर्मित करते हैं। उन्होंने भगवान कृष्ण से प्रार्थना की कि उनकी कृपा समस्त प्रदेशवासियों पर बनी रहे तथा छत्तीसगढ़ निरंतर सुख, शांति, समृद्धि और प्रगति के पथ पर अग्रसर हो।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान

    November 24, 2026

    नेता, कारोबारी और अफसर भी बने शिकार? दीपक टंडन की ठगी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

    November 24, 2026

    राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज : 30 राज्यों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, खेल मंत्री अरुण साव बोले- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने सरकार प्रतिबद्ध

    November 24, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    मद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

    By Publicuwatch AutherNovember 24, 2026

    publicuwatch24.-रायपुर। प्रदेश के पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल आज सरगुजा जिले…

    साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, CM साय ने भिलाई में रेंज साइबर क्राइम थाने का किया लोकार्पण

    November 24, 2026

    ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान

    November 24, 2026

    नेता, कारोबारी और अफसर भी बने शिकार? दीपक टंडन की ठगी का नेटवर्क खंगाल रही पुलिस

    November 24, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल

    November 24, 2026

    साइबर अपराधियों पर शिकंजा कसने की तैयारी, CM साय ने भिलाई में रेंज साइबर क्राइम थाने का किया लोकार्पण

    November 24, 2026

    ‘आरोग्य से आत्मनिर्भरता’ से छत्तीसगढ़ में पीएम स्वनिधि के क्रियान्वयन को मिली राष्ट्रीय पहचान

    November 24, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.