publicuwatch24.-कोंडागांव: कोंडागांव जिले में आदिवासियों के साथ वर्तमान समय मे चल रहे स्थिति परिस्थिति को देख आदिवासी कांग्रेस के कोंडागांव जिलाध्यक्ष विनोद सोरी ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते कहा, छत्तीसगढ़ राज्य के आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग के कोंडागांव जिला जहाँ पर लोकतंत्र नहीं अफसरतंत्र चलता है, यहाँ पर प्रशासनिक आतंक के विरुद्ध आवाज उठाने वालों के विरुद्ध कार्यवाहीया की जाती है कानूनी शिकंजा कसा जाता है। लोकतंत्र में जहाँ सभी को आवाज बुलंद करने का संवैधानिक अधिकार प्राप्त है पर कोंडागांव जिले में लोकतंत्र नहीं हिटलरशाही चल रही है।
सोरी ने आगे कहा कोंडागांव के कलेक्टर व एसपी को प्रशासन के विरुद्ध आवाज उठे यह कतई बर्दास्त नहीं होता, यहाँ के कलेक्टर और एसपी प्रशासनिक अधिकारी कम सत्तापक्ष के कार्यकर्ता के रूप मे कार्य करते हैं।
विनोद सोरी ने आगे कहा लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ मीडिया की आवाज को दबाने के लिए पत्रकारों पर कार्यवाही की जाती है,विपक्ष की भूमिका मे सक्रिय राजनितिक पार्टियों के नेताओं के विरुद्ध कार्यवाहीयाँ की जाती है,समाज प्रमुखों के विरुद्ध एफ़आईआर दर्ज किया जाता है,जनहित के मुद्दे पर बात करने वालों से कलेक्टर मैडम द्वारा आईडी मांगी जाती है, एसपी साहब द्वारा थाने को घर बताते हुए सामाजिक लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जाती है एफ़आईआर किया जाता है यानि कोंडागांव जिले में लोकतंत्र नहीं अफसर तंत्र है।श्री सोरी ने कहा कुछ दिनों पहले ही शामपुर एकलव्य आश्रम की अव्यवस्थाओं की शिकायत लेकर अजाक थाना पहुंचे पालक एवं सामाजिक जनों के साथ कोंडागांव एस पी साहब द्वारा किये गए बर्ताव की वीडियो सोशल मीडिया मे देखने को मिला विडियो शोशल मीडिया में भारी वायरल भी हुआ है जो की शर्मनाक है आदिवासी थाने मे आदिवासी समाज के लोगों को ही पुलिस अधीक्षक द्वारा खुलेआम धमकी दी जा रही है और बात यहीं नहीं रूकती उनके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही भी की जा रही है।
यह तो सिर्फ एक झलक मात्र है कोंडागांव जिले मे निवासरत जागरूक जन जानते हैं यहाँ आमजन के साथ कैसा बर्ताव हो रहा है।कलेक्टर मैडम को प्रशासन के विरुद्ध सुनना पसंद नहीं पुलिस अधीक्षक को प्रशासन के विरुद्ध सुनना पसंद नहीं यहाँ कानून को दांव मे रखकर कार्यवाही की जाती है जनहित में उठने वाली आवाज को कैसे दबाया जाये इस पर काम किया जाता है आवाज उठाने वालों के विरुद्ध कैसे माहौल बनाया जाए उठने वाली आवाज को कैसे दबाया जाए इस पर काम किया जाता है पत्रकारों के विरुद्ध हो रहे कार्यवाही से पत्रकार सहमे हुए हैं वे चाहते हुए भी कलम पर विराम लगाकर बैठे हैं जनदर्शन मे जनता की मांगों को लेकर पहुंचने पर वहाँ जलील किया जाता है थाने में आवेदन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाती है और इन सभी के बिच जिले में भ्रस्टाचार चरम पर है क्योंकि आवाज उठाने वाला कोई नहीं है ऐसा प्रशासनिक अधिकारी सोंच रहे हैं और इन्ही के बिच कमीशन का खुला खेल चल रहा है।कोंडागांव जिले मे आज तक ऐसे प्रशासनिक अधिकारी नहीं आये।
कई कलेक्टर आये कई एसपी आये पर इस प्रकार जनता की आवाज को दबाने वाले कलेक्टर एसपी पहली बार आये हैं आदिवासी समाज के द्वारा लगातार पत्राचार किया जा रहा है फिर भी न्याय अब तक नहीं मिल पाया है आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र होने के बावजूद आदिवासियों के आवाज को दबाया जा रहा है आदिवासी मुख्यमंत्री होने के बावजूद आदिवासियों को जलील किया जा रहा है यहाँ तक की सोशल मीडिया मे लिखने वालों तक के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जा रही। यह आदिवासियों की आवाज को दबाने का काम सफल नहीं हो पायेगा कांग्रेस पार्टी ऐसे प्रशासनिक कार्यवाहीयों का पुरजोर विरोध करती है,कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना और एस पी पंकज चंद्रा के इस हिटलरशाही तंत्र के विरुद्ध आदिवासियों को न्याय दिलाने आदिवासी कांग्रेस द्वारा आर पार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
Trending
- निकाय चुनाव से पहले रिसाली को बड़ी सौगात, CM साय ने 68 करोड़ के कामों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन
- कलेक्टर हो या एसपी नहीं सुनते आम जन की बात, आवाज उठाने वालों के खिलाफ होती है कार्यवाही: विनोद सोरी
- कुम्हड़ाईन दाई मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए बनेगा शेड, परिसर में होगा पेवर निर्माण, कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने दिए निर्देश
- राष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धा का आगाज : 30 राज्यों के 250 खिलाड़ी दिखाएंगे दम, खेल मंत्री अरुण साव बोले- खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने सरकार प्रतिबद्ध
- रामसेतु सौंदर्यीकरण के 2.63 करोड़ दूसरे कामों में खर्च करने की तैयारी, कांग्रेस ने दी आंदोलन की चेतावनी
- लाल बंगला के सामने से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
- छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB-EOW की कार्रवाई जारी, दोषियों को नहीं मिलेगी राहत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB-EOW की कार्रवाई जारी, दोषियों को नहीं मिलेगी राहत : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Tuesday, November 24
