Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय

    November 23, 2026

    पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री

    November 23, 2026

    एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
    • पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री
    • एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
    • देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत – अरुण साव
    • किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान
    • श्री साई बाबा आदर्श महाविद्यालय में विशेष मतदाता पंजीयन शिविर आयोजित
    • जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र
    • दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय

      November 23, 2026

      पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री

      November 23, 2026

      एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

      November 23, 2026

      देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत – अरुण साव

      November 23, 2026

      किसान तुहर टोकन ऐप बना किसानों के लिए वरदान, घर बैठे टोकन लेकर दिनेश कुमार राय ने बेचा 80 क्विंटल धान

      November 23, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय
    रायपुर

    राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 23, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    भोपाल में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 2 स्वर्ण, 1 रजत और 3 कांस्य पदक

    publicuwatch24.-रायपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के दिव्यांग खिलाड़ियों ने अपनी अद्भुत प्रतिभा, कठिन परिश्रम और दृढ़ इच्छाशक्ति का परिचय देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर शानदार सफलता अर्जित की है। जिले के तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य सहित कुल छह पदक जीतकर न केवल जिले, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। इन खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मजबूत आत्मविश्वास, निरंतर अभ्यास और अटूट संकल्प के बल पर हर चुनौती को पार कर सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है।
    भोपाल में 12 से 15 नवंबर 2026 तक आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में देशभर के दिव्यांग तैराकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के तीन खिलाड़ियों श्री रोहित कुमार, श्री जन्तराम पनिका और सुश्री मोहनी मरावी ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया। तीनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किए और राष्ट्रीय खेल मंच पर जिले की मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई।
    रोहित कुमार ने दो स्वर्ण और एक रजत पदक जीतकर किया शानदार प्रदर्शन
    प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभावान तैराक रोहित कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण और एक रजत सहित कुल तीन पदक जीतकर विशेष उपलब्धि हासिल की। उन्होंने 50 मीटर बैक स्ट्रोक और 100 मीटर बैक स्ट्रोक स्पर्धाओं में शानदार समय दर्ज करते हुए रिकॉर्ड भी बनाया। उनकी इस उपलब्धि ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले की खेल प्रतिभा को नई पहचान दिलाई है। रोहित कुमार का प्रदर्शन अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना है।
    जन्तराम पनिका और मोहनी मरावी ने कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया जिले का गौरव
    राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जिले के जन्तराम पनिका ने भी अपनी प्रतिभा और खेल कौशल का परिचय देते हुए दो कांस्य पदक अर्जित किए। इसी तरह सुश्री मोहनी मरावी ने एक कांस्य पदक जीतकर जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया। दोनों खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में अपनी क्षमता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। इन उपलब्धियों से जिले में पैरा खेलों के प्रति उत्साह और बढ़ा है।
    कलेक्टर से मिले पदक विजेता खिलाड़ी, उपलब्धियों की हुई सराहना
    राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करने वाले तीनों पदक विजेता खिलाड़ियों ने आज कलेक्टर विजय दयाराम के. से सौजन्य मुलाकात की। इस अवसर पर कलेक्टर ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
    कलेक्टर ने खिलाड़ियों के कठिन परिश्रम, अनुशासन, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर छह पदक जीतना पूरे जिले के लिए गर्व और सम्मान की बात है। इन खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से यह साबित किया है कि लक्ष्य के प्रति समर्पण और निरंतर प्रयास से बड़ी से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है। उनकी सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों, विशेष रूप से दिव्यांग प्रतिभाओं के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी निरंतर अभ्यास करने, अपनी खेल प्रतिभा को और निखारने तथा राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और छत्तीसगढ़ का नाम रोशन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
    दिव्यांग खिलाड़ियों की सफलता से जिले में खुशी और उत्साह
    राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जिले के तीन खिलाड़ियों द्वारा छह पदक जीतने से खेल जगत में खुशी और उत्साह का वातावरण है। यह उपलब्धि जिले में मौजूद खेल प्रतिभाओं की क्षमता और संभावनाओं को भी रेखांकित करती है। सीमित संसाधनों और विभिन्न चुनौतियों के बावजूद अपनी मेहनत, लगन और आत्मविश्वास के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर सफलता हासिल करने वाले ये खिलाड़ी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री

    November 23, 2026

    एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

    November 23, 2026

    देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत – अरुण साव

    November 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय

    By Publicuwatch AutherNovember 23, 2026

    भोपाल में आयोजित 26वीं राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने जीते 2…

    पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री

    November 23, 2026

    एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

    November 23, 2026

    देश की विविधता हमारी सबसे बड़ी ताकत – अरुण साव

    November 23, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    राष्ट्रीय पैरा तैराकी प्रतियोगिता में जीपीएम के दिव्यांग खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, 6 पदक जीतकर रचा सफलता का नया अध्याय

    November 23, 2026

    पूर्व सांसद नंदकुमार साय हुए चोटिल, गृह ग्राम से हेलिकॉप्टर में साथ लेकर आए मुख्यमंत्री

    November 23, 2026

    एआई शिक्षकों का विकल्प नहीं, बल्कि उनकी क्षमता कई गुना बढ़ाने वाला सशक्त माध्यम -उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा

    November 23, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.