Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र

    November 23, 2026

    दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप

    November 23, 2026

    छात्रवृत्ति आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज मिलने से गंगोत्री और उसके परिवार को मिली बड़ी राहत

    November 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र
    • दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप
    • छात्रवृत्ति आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज मिलने से गंगोत्री और उसके परिवार को मिली बड़ी राहत
    • स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण
    • अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन
    • बस्तर में शांति और सुरक्षा के बेहतर वातावरण से नए अवसर की संभावनाएं खुल रही हैं- वनमंत्री कश्यप
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 23
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र

      November 23, 2026

      दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप

      November 23, 2026

      छात्रवृत्ति आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज मिलने से गंगोत्री और उसके परिवार को मिली बड़ी राहत

      November 23, 2026

      स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

      November 23, 2026

      अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पर्यटन की धूम, बस्तर के अनछुए पर्यटन स्थलों और लोक संस्कृति ने मोहा दिल्लीवासियों का मन

      November 23, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र
    रायपुर

    जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 23, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    कुदमुरा, कोरंगामाल और चम्पा में नए उपार्जन केंद्र शुरू होने से किसानों को मिलेगी राहत

    ‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल ऐप से घर बैठे टोकन प्राप्त कर रहे किसान, धान खरीदी प्रक्रिया हुई आसान

    publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस वर्ष किसानों की सुविधा के लिए जशपुर जिले में तीन नए धान उपार्जन केंद्र भी प्रारंभ किए गए हैं। इससे किसानों को अपने नजदीकी केंद्रों में धान बेचने की सुविधा मिलने के साथ ही आवागमन में लगने वाले समय और खर्च की बचत होगी।
    जशपुर जिले के कुल 49 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों में 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उन्हें टोकन प्राप्त करने, धान की तौल और विक्रय सहित किसी भी प्रक्रिया में परेशानी न हो।
    धान बेचने के लिए 53,378 किसानों ने कराया पंजीयन
    जिले में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए जिले के कुल 53,378 किसानों ने पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या 50,904 थी। इस प्रकार इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 2,474 अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों का कुल धान रकबा लगभग 91,515.12 हेक्टेयर है।
    पंजीकृत किसानों की संख्या में वृद्धि से स्पष्ट है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था से अधिक किसान जुड़ रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा धान विक्रय की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

    कुदमुरा, कोरंगामाल और चम्पा में बनाए गए नए धान उपार्जन केंद्र

    जिले के किसानों को धान विक्रय में अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष तीन नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुदमुरा, कोरंगामाल और चम्पा शामिल हैं। इन केंद्रों के प्रारंभ होने से संबंधित क्षेत्रों के किसानों को धान बेचने के लिए दूरस्थ उपार्जन केंद्रों तक जाने की आवश्यकता कम होगी।

    नए उपार्जन केंद्रों से किसानों को नजदीक में धान विक्रय की सुविधा मिलने के साथ ही परिवहन व्यय और समय की बचत होगी। इसके अलावा अन्य उपार्जन केंद्रों पर किसानों का दबाव कम होने से धान खरीदी की प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

    ‘टोकन तुहर हाथ’ ऐप से घर बैठे मिल रही टोकन की सुविधा

    राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए किसानों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टोकन प्राप्त करने की सुविधा दी जा रही है। किसान ‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं।

    ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को बार-बार उपार्जन केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। किसान अपनी निर्धारित तिथि के अनुसार धान विक्रय की तैयारी कर सकते हैं। इससे समय की बचत होने के साथ ही खरीदी केंद्रों में अनावश्यक भीड़ कम करने और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहायता मिल रही है।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में नए उपार्जन केंद्रों की स्थापना, पंजीकृत किसानों की बढ़ती संख्या और तकनीक आधारित टोकन व्यवस्था से धान खरीदी की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बन रही है। जिला प्रशासन द्वारा सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों को सुगम और व्यवस्थित धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप

    November 23, 2026

    छात्रवृत्ति आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज मिलने से गंगोत्री और उसके परिवार को मिली बड़ी राहत

    November 23, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    November 23, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    रायपुर

    जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र

    By Publicuwatch AutherNovember 23, 2026

    कुदमुरा, कोरंगामाल और चम्पा में नए उपार्जन केंद्र शुरू होने से किसानों को मिलेगी राहत…

    दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप

    November 23, 2026

    छात्रवृत्ति आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज मिलने से गंगोत्री और उसके परिवार को मिली बड़ी राहत

    November 23, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बेरला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण

    November 23, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र

    November 23, 2026

    दंतेवाड़ा में बनेगी जनजातीय गौरव वाटिका, पारंपरिक मेला-मड़ई के संरक्षण के निर्देश- जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप

    November 23, 2026

    छात्रवृत्ति आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज मिलने से गंगोत्री और उसके परिवार को मिली बड़ी राहत

    November 23, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.