Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

    November 3, 2026

    राज्योत्सव-2026 में महासमुंद जिले की विकास उपलब्धियों की दिखी झलक, 16 विभागों ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी

    November 3, 2026

    पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 23 साल की उम्र में मिला भविष्य संवारने का संबल

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ
    • राज्योत्सव-2026 में महासमुंद जिले की विकास उपलब्धियों की दिखी झलक, 16 विभागों ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी
    • पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 23 साल की उम्र में मिला भविष्य संवारने का संबल
    • राज्योत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, खगोल विज्ञान से लेकर AI और ड्रोन तकनीक तक दिखी छत्तीसगढ़ की वैज्ञानिक प्रगति
    • कांकेर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया राज्योत्सव 2026
    • नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजाले की ओर बढ़ रहा बीजापुर- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
    • दंतेवाड़ा राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और विकास की झलक
    • अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं का सम्मान कर दिया राज्य निर्माण का ऐतिहासिक उपहार : विधायक किरण देव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

      November 3, 2026

      राज्योत्सव-2026 में महासमुंद जिले की विकास उपलब्धियों की दिखी झलक, 16 विभागों ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी

      November 3, 2026

      पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 23 साल की उम्र में मिला भविष्य संवारने का संबल

      November 3, 2026

      राज्योत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, खगोल विज्ञान से लेकर AI और ड्रोन तकनीक तक दिखी छत्तीसगढ़ की वैज्ञानिक प्रगति

      November 3, 2026

      कांकेर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया राज्योत्सव 2026

      November 3, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » दंतेवाड़ा राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और विकास की झलक
    रायपुर

    दंतेवाड़ा राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और विकास की झलक

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 3, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    दंतेवाड़ा राज्योत्सव में पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती और स्वच्छता दीदियों का सम्मान, प्रतिभागियों को मिले पुरस्कार

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर दंतेवाड़ा के मेंडका डोबरा मैदान में ‘सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और स्वच्छता दीदियों को सम्मानित किया गया। विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों के माध्यम से नागरिकों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में हितग्राहियों को सामग्री भी वितरित की गई।
    राज्योत्सव का शुभारंभ बस्तर सांसद  महेश कश्यप ने किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए विकास को गति देना सरकार की प्राथमिकता है। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय  अटल बिहारी वाजपेयी के निर्णय से एक नवंबर 2000 को छत्तीसगढ़ अलग राज्य के रूप में अस्तित्व में आया। अलग राज्य बनने के बाद प्रदेश में विकास की नई संभावनाएं खुलीं।
    सांसद कश्यप ने कहा कि बस्तर के दूरस्थ क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के कार्यकाल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली, धान खरीदी और ग्रामीण अधोसंरचना के क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गरीब परिवारों, किसानों और वनांचल के लोगों के कल्याण के लिए कार्य किए जा रहे हैं। प्रदेश में गरीब परिवारों के लिए 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों की स्वीकृति और तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5,500 रुपये प्रति मानक बोरा की दर से भुगतान जैसी पहलें इसका उदाहरण हैं। उन्होंने योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में सभी से सहभागी बनने का आह्वान किया।
    विधायक चैतराम अटामी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, लोककला, तीज-त्योहार और परंपराएं प्रदेश की विशिष्ट पहचान हैं। बस्तर और दंतेवाड़ा की सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक विरासत को संरक्षित रखते हुए विकास को आगे बढ़ाना आवश्यक है। जिला पंचायत अध्यक्ष नंदलाल मुड़ामी ने कहा कि दंतेवाड़ा में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार से बदलाव आ रहा है। जिले के युवा शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रहे हैं।
    पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती और स्वच्छता दीदियों का सम्मान
    राज्योत्सव में पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों को भी शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया।
    विभागीय प्रदर्शनियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभागियों को पुरस्कार
    राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनियां लगाई गईं। कार्यक्रम में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
    कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती ओजस्वी मंडावी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अरविंद कुंजाम, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता भास्कर सहित अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

    November 3, 2026

    राज्योत्सव-2026 में महासमुंद जिले की विकास उपलब्धियों की दिखी झलक, 16 विभागों ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी

    November 3, 2026

    पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 23 साल की उम्र में मिला भविष्य संवारने का संबल

    November 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202033
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

    By Publicuwatch AutherNovember 3, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 26 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के मिनी…

    राज्योत्सव-2026 में महासमुंद जिले की विकास उपलब्धियों की दिखी झलक, 16 विभागों ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी

    November 3, 2026

    पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 23 साल की उम्र में मिला भविष्य संवारने का संबल

    November 3, 2026

    राज्योत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, खगोल विज्ञान से लेकर AI और ड्रोन तकनीक तक दिखी छत्तीसगढ़ की वैज्ञानिक प्रगति

    November 3, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

    November 3, 2026

    राज्योत्सव-2026 में महासमुंद जिले की विकास उपलब्धियों की दिखी झलक, 16 विभागों ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी

    November 3, 2026

    पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 23 साल की उम्र में मिला भविष्य संवारने का संबल

    November 3, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.