Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

    November 3, 2026

    राज्योत्सव-2026 में महासमुंद जिले की विकास उपलब्धियों की दिखी झलक, 16 विभागों ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी

    November 3, 2026

    पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 23 साल की उम्र में मिला भविष्य संवारने का संबल

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ
    • राज्योत्सव-2026 में महासमुंद जिले की विकास उपलब्धियों की दिखी झलक, 16 विभागों ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी
    • पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 23 साल की उम्र में मिला भविष्य संवारने का संबल
    • राज्योत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, खगोल विज्ञान से लेकर AI और ड्रोन तकनीक तक दिखी छत्तीसगढ़ की वैज्ञानिक प्रगति
    • कांकेर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया राज्योत्सव 2026
    • नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजाले की ओर बढ़ रहा बीजापुर- मंत्री गुरु खुशवंत साहेब
    • दंतेवाड़ा राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत और विकास की झलक
    • अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं का सम्मान कर दिया राज्य निर्माण का ऐतिहासिक उपहार : विधायक किरण देव
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, November 3
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

      November 3, 2026

      राज्योत्सव-2026 में महासमुंद जिले की विकास उपलब्धियों की दिखी झलक, 16 विभागों ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी

      November 3, 2026

      पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 23 साल की उम्र में मिला भविष्य संवारने का संबल

      November 3, 2026

      राज्योत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, खगोल विज्ञान से लेकर AI और ड्रोन तकनीक तक दिखी छत्तीसगढ़ की वैज्ञानिक प्रगति

      November 3, 2026

      कांकेर में हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया राज्योत्सव 2026

      November 3, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं का सम्मान कर दिया राज्य निर्माण का ऐतिहासिक उपहार : विधायक किरण देव
    रायपुर

    अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ की जनभावनाओं का सम्मान कर दिया राज्य निर्माण का ऐतिहासिक उपहार : विधायक किरण देव

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherNovember 3, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    ?????????????????????????????????????????????????????????
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    सशक्त नारी, युवा उड़ान के संकल्प के साथ जगदलपुर में गूंजा विकास का शंखनाद

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 26 वें गौरवशाली वर्ष के अवसर पर बस्तर जिले के जिला मुख्यालय जगदलपुर में सशक्त नारी, युवा उड़ान की केंद्रीय थीम पर जिला स्तरीय राज्योत्सव 2026 का आयोजन हुआ। इस आयोजन में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और आम नागरिकों ने मिलकर बस्तर को संघर्ष के दौर से बाहर निकालकर स्थायी समृद्धि की ओर ले जाने का दृढ़ संकल्प दोहराया। समारोह के शुभारंभ में जगदलपुर विधायक  किरण सिंह देव ने राज्य निर्माण के प्रणेता भारत रत्न  अटल बिहारी वाजपेयी जी का स्मरण करते हुए कहा कि  बाजपेयी ने छत्तीसगढ़ वासियों के सरल स्वभाव और जनभावनाओं का सम्मान करते हुए बिना किसी बड़े संघर्ष के इस राज्य की सौगात दी थी।
    विधायक देव ने प्रदेश के विकास को रेखांकित करते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का सीधा लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार ने अपने वादे के अनुरूप 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की व्यवस्था की है, वहीं ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत प्रदेश की 70 लाख से अधिक माताओं-बहनों के बैंक खातों में हर माह 1000 रुपए भेजकर उन्हें आर्थिक संबल प्रदान किया जा रहा है। युवाओं के भविष्य को संवारने के लिए जगदलपुर में 24 घंटे संचालित होने वाली नालंदा परिसर जैसी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में युवाओं के लिए सहायक साबित होगी। इसके साथ ही धुरवा जनजाति बहुल क्षेत्र धुड़मारास के हेरिटेज विलेज चयन, होम-स्टे और पर्यटन कॉरिडोर के विकास से स्थानीय स्तर पर युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए द्वार खुल रहे हैं।
    राज्योत्सव समारोह को संबोधित करते हुए नगर पालिक निगम जगदलपुर के महापौर संजय पाण्डे ने नारी शक्ति और युवा ऊर्जा को नए बस्तर के निर्माण का सबसे सशक्त आधार बताया। उन्होंने कहा कि दशकों तक माओवाद हिंसा का दंश झेलने वाला यह अंचल अब पूरी तरह भयमुक्त होकर शांति और विकास के नए आयाम की ओर अग्रसर है। आज बस्तर की बेटियां देश की सीमाओं की रक्षा से लेकर खेल के मैदानों, नवाचार, स्टार्टअप और डिजिटल इंडिया के मंचों पर तिरंगे का मान बढ़ा रही हैं। महापौर ने रेखांकित किया कि बस्तर ओलंपिक और बस्तर पंडुम जैसी पहलों ने स्थानीय प्रतिभाओं को नई पहचान दी है, जिससे आज का युवा नौकरी तलाशने वाले के स्थान पर अपने कौशल और तकनीक के बल पर रोजगार प्रदाता बनकर उभर रहा है।
    बस्तर कलेक्टर आकाश छिकारा ने जिले की विकास यात्रा को रेखांकित करते बताया कि सुरक्षा बलों के सर्वोच्च बलिदान और जनसहयोग के फलस्वरूप 31 मार्च 2026 को बस्तर क्षेत्र का माओवाद मुक्त होना एक ऐतिहासिक मोड़ साबित हुआ है, जिसके बाद प्रशासन का पूरा ध्यान शांति और त्वरित विकास में बदलने पर केंद्रित है। उन्होंने जिले की प्रगति की जानकारी प्रदान की।
    उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत लगभग 8,700 करोड़ रुपए की लागत से अंदरूनी क्षेत्रों तक सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। गीदम-भोपालपटनम फोरलेन कॉरिडोर और अंतागढ़-जगदलपुर रेल परियोजना पर कार्य तेज गति से जारी है, जबकि राजधानी रायपुर और हैदराबाद के लिए नियमित हवाई सेवाएं क्षेत्र को नई गति दे रही हैं। इसके अलावा बस्तर मावा अभियान, पूना नर्कोम, 10,000 से अधिक देवगुड़ी व मातागुड़ी स्थलों का संरक्षण और मेडिकल कॉलेज व सुपर स्पेशलिटी अस्पताल जैसी अधोसंरचनाएं बस्तर में जनमानस के जीवन स्तर को लगातार उन्नत कर रही हैं। साथ ही देऊरगांव एवं मटनार सिचांई परियोजना से बस्तर में कृषि को एक नई दिशा मिलेगी। वर्ष 2031 तक बस्तर के प्रत्येक गांव को सड़क, बिजली, शुद्ध पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल सेवाओं से परिपूर्ण कर इसे पूर्णतः विकसित अंचल बनाने का संकल्प दोहराया।
    इस दौरान समारोह में अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन कर आम जनता से जनहितकारी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। इस मौके पर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, भूमि स्वामित्व दस्तावेज सहित अन्य सहायता प्रदान की गई। वहीं बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी के दर्शन हेतु जाने वाले श्रद्धालुओं हेतु संचालित पदयात्री सेवा केन्द्र में विभिन्न व्यवस्था सुनिश्चित करने वाले समाजसेवी एवं स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा गणमान्य नागरिकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले स्कूली बच्चों तथा पारम्परिक लोक कलाकरों को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया।
    इस अवसर पर नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि और कमिश्नर बस्तर  डोमन सिंह, आईजी बद्रीनारायण मीणा, जिला पंचायत सीईओ तन्मय खन्ना समेत जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

    November 3, 2026

    राज्योत्सव-2026 में महासमुंद जिले की विकास उपलब्धियों की दिखी झलक, 16 विभागों ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी

    November 3, 2026

    पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 23 साल की उम्र में मिला भविष्य संवारने का संबल

    November 3, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202033
    Don't Miss
    रायपुर

    मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

    By Publicuwatch AutherNovember 3, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के 26 वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के मिनी…

    राज्योत्सव-2026 में महासमुंद जिले की विकास उपलब्धियों की दिखी झलक, 16 विभागों ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी

    November 3, 2026

    पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 23 साल की उम्र में मिला भविष्य संवारने का संबल

    November 3, 2026

    राज्योत्सव में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र, खगोल विज्ञान से लेकर AI और ड्रोन तकनीक तक दिखी छत्तीसगढ़ की वैज्ञानिक प्रगति

    November 3, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    मुख्य अतिथि सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने जिला स्तरीय राज्योत्सव का दीप प्रज्वलन कर किया शुभारंभ

    November 3, 2026

    राज्योत्सव-2026 में महासमुंद जिले की विकास उपलब्धियों की दिखी झलक, 16 विभागों ने लगाई आकर्षक प्रदर्शनी

    November 3, 2026

    पीएम केयर्स योजना से मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता, 23 साल की उम्र में मिला भविष्य संवारने का संबल

    November 3, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201979

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202341
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.