publicuwatch24! रायपुर। छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी अमित अग्रवाल को केंद्र सरकार में सचिव के पद पर प्रमोट किया गया है. उन्हें फार्मास्युटिकल विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. अमित अग्रवाल छत्तीसगढ़ कैडर के तीसरे अधिकारी हैं, जिन्हें सचिव बनने का अवसर मिला है.आईएएस अमित अग्रवाल से पहले बी.एस. बासवान और बीवीआर सुब्रमण्यम को केंद्र सरकार में सचिव प्रमोट हो चुके हैं. छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव के लिए भी अमित अग्रवाल का नाम सुर्खियों में है.
आईएएस अमित अग्रवाल छत्तीसगढ़ कैडर के 1993 बैच के आईएएस अफसर हैं. उनका जन्म 27 जून 1970 को उत्तर प्रदेश में हुआ था. उन्होंने आईआईटी कानपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की है. IAS अमित अग्रवाल ने मध्यप्रदेश कैडर चुना था. पृथक छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद अमित अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ कैडर चुन लिया. कई जिलों में कलेक्टरी करने के अलावा अमित अग्रवाल राज्य सरकार में वित्त सचिव और वाणिज्य कर एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के सचिव रहे हैं.
Trending
- कोरिया : ’सेवा सेतु ने बढ़ाया विश्वास, डिजिटल प्रणाली से आसान हुए काम’
- शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का झांसा देकर डॉक्टर से 34 लाख की ठगी, इंदौर से 3 युवती समेत 5 आरोपी गिरफ्तार
- राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता 2026 में बस्तर संभाग का परचम, तनीष कश्यप एवं भूमिका मौर्य ने हासिल किया प्रथम स्थान, सरगुजा संभाग द्वितीय स्थान पर राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में बस्तर का दबदबा, तनीष कश्यप और भूमिका मौर्य ने हासिल किया प्रथम स्थान panchayattantra24.-जगदलपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता 2026 में बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व कर रहे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदबहार दरभा के प्रतिभागी तनीष कश्यप एवं भूमिका मौर्य ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं सरगुजा संभाग ने द्वितीय स्थान हासिल किया। बस्तर संभाग के लिए यह गौरवपूर्ण उपलब्धि है। दोनों प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा, ज्ञान, मेहनत और बेहतर तैयारी के दम पर राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे संभाग को गौरवान्वित किया है। बस्तर की प्रतिभा ने प्रदेश स्तर पर लहराया परचम, प्रथम स्थान की उपलब्धि से जिले में खुशी की लहर है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि तनीष कश्यप एवं भूमिका मौर्य की सफलता उनकी मेहनत, लगन, अनुशासन और निरंतर प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता युवाओं में एचआईवी एड्स, स्वास्थ्य जागरूकता एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति समझ विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। उन्होंने दोनों प्रतिभागियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा विद्यालय के शिक्षकों एवं मार्गदर्शकों के योगदान की सराहना की।
- एनआईबीएसएम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त का सीधा प्रसारण
- खेत बचाओ अभियान से किसानों को मिलेगा बढ़ावा, 270 एकड़ में होगी उन्नत सरसों की खेती
- 188 करोड़ की NH-130A की गुणवत्ता पर उठे सवाल! निर्माण पूरा होने से पहले ही रिपेयरिंग का काम जारी, ठेकेदार को नोटिस देकर भूले अधिकारी
- ’डिजिटल सेवाओं से ग्रामीणों का जीवन हो रहा आसान, सेवा सेतु केंद्र बना सुशासन की मिसाल’
- दीपावली से पहले बस्तर को सड़क विकास की बड़ी सौगात, 485 बसाहटों को मिलेगी बारहमासी सड़कें
Friday, October 30
