
publicuwatch24! पेण्ड्रा मरवाही। पेण्ड्रा-बिलासपुर मुख्य मार्ग पर पटियाला हाउस के पास बुधवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक दुर्लभ सफेद भालू जंगल से भटककर सीधे रिहायशी इलाके और मुख्य सड़क पर आ पहुंचा। मुख्य मार्ग पर भालू की चहलकदमी देख आवागमन कर रहे राहगीर थम गए। इस दौरान उन्होंने मोबाइल में भालू का वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
वन विशेषज्ञों के अनुसार, यह कोई अलग प्रजाति का भालू नहीं है, बल्कि भारतीय काले भालू (स्लॉथ बियर) का ही रूप है। अनुवांशिक विकार यानी ‘एल्बिनिज्म’ (रंग वर्ण दोष) के कारण इसका रंग काला न होकर पूरी तरह सफेद होता है। बता दें कि इससे पहले भी मरवाही वनमंडल के जंगलों में इस सफेद भालू की मौजूदगी देखी जा चुकी है।
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम अलर्ट हो गई और तत्काल मौके पर पहुंचकर भालू की निगरानी शुरू कर दी। किसी भी संभावित मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए विभाग भालू को सुरक्षित रूप से वापस घने जंगल की ओर मोड़ने के प्रयास में जुटा हुआ है। वन अधिकारियों ने राहगीरों और स्थानीय निवासियों से अपील की है कि वे भालू के पास न जाएं, न ही उसे घेरने या उकसाने की कोशिश करें।
Trending
- वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने सरिया क्षेत्र की विकास परियोजनाओं की समीक्षा की
- गंगरेल में संकट के बीच मददगार बनी ब्लू एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की टीम, बबलू निषाद को सुरक्षित पहुंचाया गांव
- मखाना की खेती से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहीं धमतरी की महिलाएं
- खेत बचाओ अभियान-2026 के अंतर्गत ग्राम जनता में कृषक-वैज्ञानिक संवाद आयोजित
- करण राठौर हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला
- एमएलसी चुनाव में कांग्रेस को मिली हार पर भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने कसा तंज, कहा- बैलेट पेपर से चुनाव की मांग करने वाली पार्टी अब क्या हाथ उठावाएगी
- कत्लखाने में मिला 9 क्विंटल गौमांस: 27 गायों का किया गया रेस्क्यू, गौ सेवकों ने उठाई पूरे नेटवर्क की जांच की मांग
Thursday, October 29
