publicuwatch24.-जांजगीर-चांपा । तहसील कार्यालय बलौदा स्थित सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से आम नागरिकों को आवश्यक शासकीय दस्तावेज सरल एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम बक्सरा निवासी मनमोहन बिंझवार, पिता स्वर्गीय जेठूराम ने अपने पुत्र की शिक्षा एवं रोजगार संबंधी आवश्यकताओं के लिए आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनवाने आवेदन किया था। सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से उन्हें महज पांच दिनों में तीनों प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। मनमोहन बिंझवार ने सेवा सेतु केन्द्र के माध्यम से समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध होने पर संतोष व्यक्त किया। इस प्रकार सेवा सेतु केन्द्र नागरिकों को जरूरी शासकीय दस्तावेज उपलब्ध कराकर शिक्षा एवं रोजगार से जुड़े अवसरों का लाभ उठाने में सहायक बन रहा है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
Trending
- कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में सरगुजा संभाग की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
- सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से पहारु राम का पक्के घर का सपना हुआ साकार
- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने की लंबित प्रकरणों की समीक्षा, विभिन्न मामलों पर हुआ गहन विचार-विमर्श
- खम्हार पाकुट जलाशय बना कमाई का जरिया, मछली बेचकर समिति ने कमाया 7.50 लाख का मुनाफा
- 2.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति से 2.20 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण, 5 नवीन पुल-पुलियों का भी निर्माण
- उद्योग मंत्री ने कोरबा में बरेठ समाज को दी 15 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात, 96.76 लाख के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल, जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से कबीरधाम में प्रदेश में सबसे ज्यादा 48 नई समितियों का गठन
Thursday, October 22
