publicuwatch24.-रायपुर । राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC) के सचिव विवेक के. देवांगन के छत्तीसगढ़ प्रवास के दौरान आज मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के सभाकक्ष में विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई। उक्त बैठक में भुवनेश यादव, सचिव अनुसूचित जाति विकास विभाग, दीपांशु काबरा, पुलिस महानिरीक्षक, अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण, पुलिस मुख्यालय, तथा संयुक्त सचिव अनुपम त्रिवेदी, अनुसूचित जाति विकास विभाग, वारा प्रसाद अनुसंधान अधिकारी हैदराबाद बालाजी राव आई.जी. आ.ज.क., कलेक्टर बलौदाबाजार, कलेक्टर बिलासपुर, कलेक्टर राजनांदगांव, कलेक्टर महासंमुद, कलेक्टर रायगढ़, कलेक्टर कोरबा एवं विभिन्न जिलों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित थे।
इस महत्वपूर्ण बैठक में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे और जेल विभाग से जुड़े अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के सेवा संबंधी प्रताड़ना, स्थानांतरण में भेदभाव और पेंशन लाभ न मिलने जैसे प्रकरणों पर कड़ी सुनवाई की गई तथा शिकायकर्ताओं के पक्ष को भी सुना गया एवं युक्ति-युक्त कार्यवाही करने के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिये गए।
Trending
- कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में सरगुजा संभाग की कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक सम्पन्न
- सेवा की कहानी : प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से पहारु राम का पक्के घर का सपना हुआ साकार
- राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग ने की लंबित प्रकरणों की समीक्षा, विभिन्न मामलों पर हुआ गहन विचार-विमर्श
- खम्हार पाकुट जलाशय बना कमाई का जरिया, मछली बेचकर समिति ने कमाया 7.50 लाख का मुनाफा
- 2.40 करोड़ रुपये की स्वीकृति से 2.20 किलोमीटर सड़क का डामरीकरण, 5 नवीन पुल-पुलियों का भी निर्माण
- उद्योग मंत्री ने कोरबा में बरेठ समाज को दी 15 लाख के सामुदायिक भवन की सौगात, 96.76 लाख के कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- अबूझमाड़ के मुहाने पर जलापूर्ति की नई मिसाल, जल जीवन मिशन से बदली ग्राम कचोरा की तस्वीर
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की पहल से कबीरधाम में प्रदेश में सबसे ज्यादा 48 नई समितियों का गठन
Thursday, October 22
