publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसी कड़ी में कोरिया जिले के विकासखंड सोनहत अंतर्गत ग्राम कदना की निवासी श्रीमती सुनीता बघेल ने किराना दुकान के माध्यम से स्वरोजगार अपनाकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की है। सोनहत के ग्राम कदना में रहने वाली सुनीता गांव के ही जागृति महिला स्व-सहायता समूह से जुड़कर अब स्वरोजगार कर रही हैं यह उनकी आर्थिक निश्चिंतता का आधार बन गया है।
संघर्ष से सफलता तक का सफर
श्रीमती सुनीता बघेल ग्राम कदना के किसान परिवार के सदस्य कुलदीप बघेल की पत्नी हैं। घरेलू गृहिणी के तौर पर अपना जीवन यापन करने वाली सुनीता ने बिहान से जुड़कर अपने जीवन को बदलने का काम किया। अब वह जागृति महिला स्व-सहायता समूह की सक्रिय सदस्य हैं। बिहान योजना से जुड़कर उन्होंने अपनी आजीविका को सुदृढ़ बनाने तथा परिवार की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया।
Trending
- 24.70 लाख रुपये की लागत से निर्मित महतारी सदन बना महिला सशक्तिकरण का केंद्र
- रायपुर में ट्रैफिक पुलिस का ‘त्रिनेत्र’ प्लान! ड्रोन से निगरानी, गलत पार्किंग पर कटेगा चालान;
- एमसीबी : शनि के जीवन में आया बदलाव, जल जीवन मिशन से घर तक पहुंचा शुद्ध पेयजल
- छत्तीसगढ़ में ‘पीएम आवास’ पर महासंग्राम, कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता भिड़े, सरकार की किरकिरी
- सेवा सेतु से महज दो दिन में मिला आय प्रमाण पत्र, विशाल संदीप सोरेन को मिली बड़ी राहत
- श्री रामलला दर्शन योजना से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में निःशुल्क दर्शन का लाभ, जशपुर जिले के 194 श्रद्धालु 16वें चरण में अयोध्या रवाना
- मुख्यमंत्री साय से भारतीय वायु सेना की टीम ने की मुलाकात
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भारतीय वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम ने की सौजन्य मुलाकात
Wednesday, October 28
