publicuwatch24.-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा और सुशासन के 25 साल पूरे होने के मौके पर भाजपा ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आज (7 अक्टूबर) छत्तीसगढ़ के सभी सांगठनिक जिलों में एक साथ ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाल रही है। कैलेंडर देखें रायपुर में जोरा स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में सीएम साय शामिल हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि पूरे छत्तीसगढ़ में 38 जगहों पर सेवा ज्योति चौक का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा तेलीबांधा चौक को सेवा ज्योति संकल्प चौक के रूप में विकसित करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर भाजपा देशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चला रही है। अभियान का उद्देश्य मोदी के 25 साल के जनसेवा और सुशासन के कार्यों को लोगों तक पहुंचाने के साथ विकसित भारत-2047 के संकल्प से लोगों को जोड़ना है। इसी कड़ी में 7 अक्टूबर को देशभर के जिला मुख्यालयों पर ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’ निकाली जा रही है। अभियान के तहत सेवा, जनभागीदारी, स्वच्छता, जनसंपर्क और केंद्र-राज्य सरकार की योजनाओं से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं।
Trending
- सेवा, समर्पण और जनभागीदारी के संदेश के साथ धमतरी में निकली ‘सेवा ज्योति यात्रा’
- सेवा संकल्प अभियान 2026 : सेवा की कहानी : महतारी वंदन से संवर रहा बेटी का भविष्य, हर महीने मिलने वाली राशि सुकन्या समृद्धि में जमा कर रहीं शबनम
- जीपीएम में विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा
- कवर्धा-बेमेतरा मार्ग पर पशुओं को देख उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अधिकारियों को लगाई फटकार
- 100 वृद्धजनों की निःशुल्क बीएमडी जांच, विशेषज्ञों ने बताए हड्डियों और जोड़ों की देखभाल के तरीके
- पूरे छत्तीसगढ़ में 38 जगहों पर सेवा ज्योति चौक का निर्माण होगा, CM साय का ऐलान
- पत्रकार स्व. पंकज शर्मा की प्रतिमा का अनावरण, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्मरण
- दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण वितरण शिविर जगदलपुर के लिए रवाना हुआ कांकेर जिले का निःशक्त दल
Wednesday, October 7
