Publicuwatch24.com-दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में खारून नदी में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एनीकेट पार करते समय एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद युवक के शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरु कर दी है।
यह पूरा मामला रानितराई थाना क्षेत्र अंतर्गत पाटन के ओदरागहन का है। मृतक की पहचान धमतरी जिले के ग्राम तर्रागोंदी निवासी सुरेंद्र कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 17 सितंबर की रात लगभग 7 बजे सुरेंद्र बाइक से खारून नदी में एनीकेट पार कर रहा था, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण सुरेंद्र गिर गया और डूब गया।
घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलने के बाद रानितराई थाना पुलिस और एसडीआरएफ दुर्ग की टीम मौके पर पहुंची। फिर एक्सपर्ट डीप डाइवर्स ने सघन अभियान चलाया और बड़ी मशक्कत के बाद शव को ढूंढ निकाला। फिलहाल शव को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए स्थानीय पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है और पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।
Trending
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में ‘सेवा संकल्प अभियान’ का असर: पीएम सूर्य घर योजना से जगमगाया किसान नेतराम का घर, हर महीने ₹2,000 की सीधी बचत
- प्रदेश में अब तक 996.5 मि.मी बारिश दर्ज, बलरामपुर में सर्वाधिक तो कांकेर में सबसे कम वर्षा
- चिरायु योजना से धमतरी के 7 महीने के भाव्यांश को मिला नया जीवन: सत्य साईं अस्पताल रायपुर में सफल ओपन हार्ट सर्जरी
- सफलता की कहानी- जोखिम से सुरक्षा तक, आपदा बनी नहीं राह का रोड़ा
- सेवा संकल्प अभियान: नागरिक सुविधा का मॉडल बना रायगढ़ का पंजीयन कार्यालय
- विकास की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, निवेश के लिए है असीम संभावनाएं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- बनोरा अघोर गुरु पीठ पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से पूजा के डॉक्टर बनने के सपने को मिला संबल
Saturday, September 19
