Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राज्यपाल रमेन डेका ने पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई के गृह ग्राम गनियारी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की आत्मीय भेंट

    September 9, 2026

    सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन

    September 9, 2026

    गौपालन बना मधुसुदन भगत की मजबूत आय का साधन

    September 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • राज्यपाल रमेन डेका ने पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई के गृह ग्राम गनियारी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की आत्मीय भेंट
    • सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन
    • गौपालन बना मधुसुदन भगत की मजबूत आय का साधन
    • सेवा संकल्प अभियान: छत्तीसगढ़ में जलेंगे 36 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’, विजय शर्मा ने चार जिलों की तैयारियों की समीक्षा
    • ICAR की अधिमान्यता में IGKV ने लगाई छलांग, B से A ग्रेड तक पहुंचा छत्तीसगढ़ का कृषि विश्वविद्यालय
    • सेवा संकल्प अभियान-2026 को लेकर केंद्रीय टीम के साथ वर्चुअल बैठक
    • सक्ती में श्रमिक सम्मेलन आयोजित- 734 श्रमिकों को मिली 1.25 करोड़ से अधिक की सहायता राशि
    • भविष्य के शहरों की जिम्मेदारी संभालेंगे 21 युवा टाउन प्लानर्स, मुख्यमंत्री साय ने कहा- आने वाली पीढ़ियों की जरूरतों के अनुरूप बने शहर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 9
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      राज्यपाल रमेन डेका ने पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई के गृह ग्राम गनियारी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की आत्मीय भेंट

      September 9, 2026

      सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन

      September 9, 2026

      गौपालन बना मधुसुदन भगत की मजबूत आय का साधन

      September 9, 2026

      सेवा संकल्प अभियान: छत्तीसगढ़ में जलेंगे 36 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’, विजय शर्मा ने चार जिलों की तैयारियों की समीक्षा

      September 9, 2026

      ICAR की अधिमान्यता में IGKV ने लगाई छलांग, B से A ग्रेड तक पहुंचा छत्तीसगढ़ का कृषि विश्वविद्यालय

      September 9, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » गौपालन बना मधुसुदन भगत की मजबूत आय का साधन
    रायपुर

    गौपालन बना मधुसुदन भगत की मजबूत आय का साधन

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherSeptember 9, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    27 गायों से प्रतिदिन 60 लीटर से अधिक दूध का उत्पादन, स्थानीय बाजार में होती है पूरी खपत

    publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के किसानों को कृषि के साथ-साथ पशुपालन जैसी गतिविधियों से जोड़कर उनकी आय के स्थायी और बेहतर साधन विकसित किए जा रहे हैं। शासन के प्रयासों और विभागीय सहयोग से प्रदेश के अनेक किसान गौपालन को व्यवसाय के रूप में अपनाकर आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहे हैं। जशपुर जिले के नगर पंचायत बगीचा के किसान मधुसुदन भगत ऐसे ही प्रगतिशील पशुपालक हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत, अनुभव और आधुनिक पशुपालन तकनीकों के जरिए गौपालन को अपनी मजबूत आय का साधन बनाया है।
    मधुसुदन भगत वर्ष 2005 से बड़े स्तर पर गौपालन कर रहे हैं। वर्तमान में उनके पास 27 गायें हैं, जिनसे प्रतिदिन 60 लीटर से अधिक दूध का उत्पादन होता है। उनके द्वारा उत्पादित दूध की स्थानीय स्तर पर ही पूरी खपत हो जाती है। इससे उन्हें नियमित और अच्छी आय प्राप्त हो रही है।
    भगत के गौपालन में जर्सी नस्ल के साथ स्थानीय एवं मिश्रित नस्ल की गायें भी शामिल हैं। वे पशुओं के स्वास्थ्य और बेहतर दुग्ध उत्पादन के लिए विशेष देखभाल करते हैं। बगीचा स्थित पशु चिकित्सालय के माध्यम से वे अपने पशुओं का नियमित उपचार एवं टीकाकरण करवाते हैं। पशुओं के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी से उन्हें बेहतर दुग्ध उत्पादन में मदद मिल रही है।
    उन्होंने बताया कि उनकी गायें सुबह और शाम नियमित रूप से दूध देती हैं। पशुओं के पोषण का भी वे विशेष ध्यान रखते हैं। गायों के आहार में मक्के के चूरे का उपयोग किया जाता है, जिसे खौलते पानी में पकाकर पशुओं को खिलाया जाता है। उनका अनुभव है कि पौष्टिक आहार से पशुओं के स्वास्थ्य में सुधार के साथ दूध उत्पादन में भी वृद्धि होती है।
    गौपालन से निकलने वाले गोबर का भी भगत बेहतर उपयोग कर रहे हैं। प्रतिदिन दो बार गोबर एकत्रित कर उसे वर्मी कम्पोस्ट तैयार करने में उपयोग किया जाता है। तैयार जैविक खाद का उपयोग वे अपने खेतों में करते हैं। इससे खेती की लागत कम करने और खेतों की उर्वरता बनाए रखने में भी मदद मिल रही है।
    मधुसुदन भगत का कहना है कि गौपालन में नियमित देखभाल, संतुलित आहार, पशुओं का समय पर टीकाकरण और विभागीय मार्गदर्शन बेहद महत्वपूर्ण है। वर्षों के अनुभव से उन्होंने पशुपालन की बारीकियों को समझा है और इसी का परिणाम है कि आज गौपालन उनके परिवार के लिए नियमित एवं मजबूत आय का माध्यम बन गया है।
    मधुसुदन भगत की सफलता यह संदेश देती है कि आधुनिक तकनीक, सही पशु प्रबंधन, मेहनत और विभागीय सहयोग को अपनाकर गौपालन किसानों के लिए कृषि के साथ-साथ स्थायी एवं बेहतर आय का प्रभावी साधन बन सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    राज्यपाल रमेन डेका ने पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई के गृह ग्राम गनियारी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की आत्मीय भेंट

    September 9, 2026

    सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान: छत्तीसगढ़ में जलेंगे 36 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’, विजय शर्मा ने चार जिलों की तैयारियों की समीक्षा

    September 9, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202028
    Don't Miss
    रायपुर

    राज्यपाल रमेन डेका ने पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई के गृह ग्राम गनियारी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की आत्मीय भेंट

    By Publicuwatch AutherSeptember 9, 20260

    publicuwatch24.-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने आज दुर्ग जिले के प्रवास के दौरान स्वर्गीय गनियारी पहुंचकर…

    सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन

    September 9, 2026

    गौपालन बना मधुसुदन भगत की मजबूत आय का साधन

    September 9, 2026

    सेवा संकल्प अभियान: छत्तीसगढ़ में जलेंगे 36 लाख ‘आशीर्वाद के दीये’, विजय शर्मा ने चार जिलों की तैयारियों की समीक्षा

    September 9, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    राज्यपाल रमेन डेका ने पद्म विभूषण स्व. डॉ. तीजन बाई के गृह ग्राम गनियारी पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की आत्मीय भेंट

    September 9, 2026

    सीएसवीटीयू भिलाई द्वारा बीआईटी दुर्ग में ‘महिला सशक्तिकरण, उद्यमिता एवं स्टार्टअप अभिनंदन कार्यक्रम’ का भव्य आयोजन

    September 9, 2026

    गौपालन बना मधुसुदन भगत की मजबूत आय का साधन

    September 9, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201934
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.