publicuwatch24.-नई दिल्ली/रायपुर. दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए दर्दनाक इमारत हादसे ने छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के एक परिवार की खुशियां छीन लीं. हादसे में दुर्ग निवासी युवराज सोनी की मौत हो गई. 20 वर्षीय युवराज सत्य निकेतन स्थित बॉयज पीजी में रहते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय के मोतीलाल नेहरू कॉलेज में बीकॉम द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रहा था.
खबरों के मुताबिक, दर्दनाक हादसे से कुछ ही पल पहले युवराज अपने बचपन के दोस्त आर्यन से फोन पर बात कर रहा था. दोनों छुट्टियों के बाद मिले समय में घूमने जाने की योजना बना रहे थे. बातचीत के दौरान अचानक फोन पर तेज और भयावह गड़गड़ाहट की आवाज सुनाई दी, उसके करीबन एक मिनट बाद फोन कट गया.
आर्यन को उम्मीद थी कि युवराज उसे फोन करेगा, लेकिन जब कुछ देर बाद उसे सत्य निकेतन में इमारत गिरने की खबर मिली. इसके बाद आर्यन तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना हुआ. मौके पर उस समय राहत और बचाव कार्य जारी था. आर्यन ने युवराज की तलाश में कई जगह जानकारी जुटाई. काफी देर तक भटकने के बाद उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर से सूचना मिली कि युवराज की हादसे में मौत हो चुकी है.
तीन दिन पहले ही दुर्ग से दिल्ली लौटा था युवराज
बताया जा रहा है कि युवराज छुट्टियों के बाद महज तीन दिन पहले ही अपने घर दुर्ग से दिल्ली लौटा था. युवराज और आर्यन बचपन से दोस्त थे. दोनों एक ही गांव से ताल्लुक रखते थे. युवराज के दिल्ली लौटने के बाद दोनों जल्द ही साथ घूमने जाने की योजना बना रहे थे.
Trending
- ’सेवा संकल्प अभियान’ : ’ग्रामीण विकास में पंच-सरपंचों की सक्रिय भागीदारी जरूरी-वन मंत्री केदार कश्यप’
- सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों को मिलेगी मजबूती, एमसीबी जिले में 10 महतारी सदनों के निर्माण के लिए स्वीकृति
- सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिन रक्तदान शिविर आयोजित, 10 लोगों ने किया रक्तदान
- सेवा संकल्प अभियान के अंतिम दिन जिला अस्पताल कोंडागांव में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
- धमतरी जिला के मोंगरागहन में मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 641 ग्रामीणों को मिला निःशुल्क उपचार, 51 हितग्राहियों को बांटे गए चश्मे
- देवी पंडाल बने जनसमस्या निवारण के केंद्र, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मां दुर्गा के चरणों में बैठकर सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं
- ’उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने तीन गांवों में 1.55 करोड़ रुपए के गौरव पथ निर्माण का किया भूमिपूजन’
- विशेष लेख : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन में संवेदनशील शासन, पारदर्शी व्यवस्था और जनभागीदारी से मजबूत हो रहा जनता का विश्वास
Sunday, October 18
