publicuwatch24.-रायपुर। भाई सिर्फ बहन की रक्षा ही नहीं करता, बल्कि उसके सपनों को उड़ान भी देना चाहता है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ‘विष्णु भैया’ भी प्रदेश की बहनों के लिए यही सपना देख रहे हैं। हर बहन आत्मनिर्भर बने, अपने हुनर से अपनी पहचान बनाए और सम्मान के साथ अपना जीवन जिए।
‘विष्णु भैया‘ के सुशासन की सरकार प्रदेश की बहनों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। महिला स्व सहायता समूह के माध्यम से आसान ऋण भी उपलब्ध करा रही है। जिससे बहनें अपना स्व रोजगार शुरू कर अपनी आर्थिक स्थिति को और मजबूत कर सके।
ग्राम लुकुपाली कोमाखान की श्रीमती दुलारी देवांगन को भी इसका लाभ मिला है। उन्होंने बताया कि आजीविका मिशन से आसान प्रक्रिया के तहत उनको लोन मिला। जिससे उन्होंने चाट-गुपचुप का व्यवसाय शुरू किया। गर्मी के सीजन में बर्फ गोला, लस्सी भी बेचते हैं। इसके अलावा विवाह समारोह या अन्य अवसरों पर भी चाट-गुपचुप, लस्सी, बर्फ गोला का ऑर्डर उन्हें मिलता है।
इस व्यवसाय में अब उनके पति भी हाथ बंटाते है। श्रीमती दुलारी देवांगन ने बताया कि इस योजना से जुड़ कर उनकी आर्थिक स्थिति पहले और मजबूत हुई है और वे आत्मनिर्भर बन गई हैं।
Trending
- बस्तर ओलंपिक में युवाओं की बढ़ती भागीदारी, नारायणपुर में 63 हजार ने कराया पंजीयन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित पंडित रामचंद्र पौराणिक सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
- एकता नगर में छत्तीसगढ़ का परचम लहराने वाले जांबाज पुलिस अधिकारियों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर पुलिस लाइन में किया हेलमेट बैंक का शुभारंभ
- खोंगापानी की फातिमा परवीन को मिली 33वीं किस्त की राशि, बच्चों की जरूरतों और खुशियों पर खर्च करती हैं योजना से मिलने वाली आर्थिक सहायता
- महतारी वंदन योजना से अंजली पटेल को मिला आर्थिक संबल, दीपावली से पहले मिली 33वीं किस्त ने बढ़ाई खुशियां
- ’बिहान से जुड़कर लखपति दीदी बनीं संगीता पैकरा, ईंट निर्माण से बदली परिवार की आर्थिक तस्वीर’
- एकता नगर में छत्तीसगढ़ पुलिस के DRG और STF जवानों की कदमताल देख बढ़ाया उत्साह; स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का भी किया भ्रमण
Wednesday, November 4
