publicuwatch24.-सूरजपुर। आज कलेक्टर श्रीमती रेना जमील द्वारा जिले में खाद्य विभाग से संबंधित योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की समीक्षा के लिए बैठक ली गई। बैठक में उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न के भंडारण एवं वितरण की स्थिति, राशन कार्डों की ई-केवाईसी तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली से जुड़े विभिन्न विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई।
बैठक में राशन कार्डधारियों की ई-केवाईसी की प्रगति की जानकारी लेते हुए वरिष्ठ नागरिकों की आईरिस के माध्यम से ई-केवाईसी कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही मृत व्यक्तियों के नाम राशन कार्ड से हटाने, विवाहित महिलाओं की ई-केवाईसी तथा आधार अपडेशन की कार्यवाही सुनिश्चित करने कहा गया। आधार अपडेशन के लिए रोस्टर तैयार कर जिले के सभी ग्रामों में अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
अधिकारियों से पीडीएस चावल के उठाव, जमा एवं वितरण की स्थिति की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उसना चावल के उठाव की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही एग्रीस्टैक पंजीयन की प्रगति की जानकारी ली गई। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि धान खरीदी के लिए किसानों का एग्रीस्टैक पंजीयन सुनिश्चित कराया जाए।
बैठक में कार्यालय कृषि उपज मंडी से मंडी की आय एवं कृषि उपज की आवक की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा किसानों को ऋण वितरण, खाद की उपलब्धता एवं वितरण की स्थिति की भी समीक्षा की गई।
इसके अलावा बैठक में उचित मूल्य दुकानों एवं खाद्यान्न गोदामों में चोरी की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित मामलों में तत्काल एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस विभाग को ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने कहा गया, ताकि शासकीय खाद्यान्न की चोरी एवं अनियमितताओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
बैठक में खाद्य अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी (डीएमओ), खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अधिकारी, सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं (एआरसीएस) सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
- शहीद भगत सिंह की जयंती पर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन
- 373 खिलाड़ियों ने कराया पंजीयन, पहले दिन 223 खिलाड़ी मैदान में उतरे; उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने खिलाड़ियों से मुलाकात कर बढ़ाया उत्साह
- सेवा संकल्प अभियान 2026: सेवा मेरा योगदान : स्वरोजगार को मिला संबल: 65 स्व-सहायता समूहों को 1.75 करोड़ रुपये से अधिक का बैंक क्रेडिट लिंकेज
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, पीड़ित परिवारों से मिलकर जाना हाल
- समयबद्ध कार्ययोजना से तेज होगी विकास योजनाओं की रफ्तार, मुख्य सचिव ने विभागीय सचिवों को दिए निर्देश
- बाढ़ की मुश्किल घड़ी में अपनों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- संकट की घड़ी में बाढ़ प्रभावितों के बीच पहुंचे वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
- कचरे को बनाया उपयोगी संसाधन : एनआईबीएसएम विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए ‘वेस्ट टू वेल्थ’ मॉडल
Monday, September 28
