publicuwatch24.-महासमुंद। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री अनुपमा आनंद ने महासमुंद विकासखंड अंतर्गत ग्राम झलप का दौरा कर पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा संचालित आजीविका गतिविधियों और स्व-निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया।
सीईओ ने वात्सल्य महिला क्लस्टर संगठन, झलप के अंतर्गत वेंडर के रूप में कार्य कर रहीं सोलर दीदी काजल साहू के घर पहुंचकर पीएम सूर्य घर योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। प्रशिक्षण प्राप्त कर काजल साहू ने अपने निवास पर 2 किलोवॉट का सोलर पैनल स्थापित किया है। सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद ने उनके कार्य की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों को सौर ऊर्जा से जोड़ने तथा सोलर पैनल स्थापना के कार्य को विस्तार देने के लिए प्रोत्साहित किया।
भ्रमण के दौरान सीईओ ने बिहान के जय भवानी स्वयं सहायता समूह द्वारा संचालित दुकानों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने समूह की महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे बाँस की हस्तकला सामग्री, अचार, बड़ी, पापड़, मसाले सहित विभिन्न स्व-निर्मित उत्पादों का अवलोकन किया। उन्होंने महिलाओं से संवाद कर उत्पादों की गुणवत्ता बनाए रखने, बेहतर बाजार उपलब्ध कराने और आजीविका गतिविधियों को और अधिक विस्तारित करने के संबंध में मार्गदर्शन दिया। सुश्री आनंद ने बिहान समूह की महिलाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि अपने उत्पादों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें और नए बाजारों से जुड़कर आय के साधनों को बढ़ाएं। इस अवसर पर जिले से एपीओ त्रिवेणी, डीपीएम शिवदे सिंह सहित क्लस्टर संगठन की पदाधिकारी बहनें एवं अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
Trending
- जतमई-घटारानी, राजिमधाम में नागपुर चोर गैंग सक्रिय, पकड़ी गई 7 महिलाएं, कार में घूमकर करती थीं रेकी…
- सांप-बिच्छुओं का खतरा, दीवारों में दरारें और धंसता फर्श… ऐसे जर्जर आंगनबाड़ी भवन में बैठ रहे नौनिहाल
- सीईओ सुश्री अनुपमा आनंद ने झलप में पीएम सूर्य घर योजना और बिहान समूह की आजीविका गतिविधियों का किया निरीक्षण
- विशेष लेख : विजन 2047 की ओर बढ़ता छत्तीसगढ़ : उद्योगों से आत्मनिर्भर और समृद्ध भविष्य की नई पहल
- छत्तीसगढ़ के पहले पर्व हरेली पर मुख्यमंत्री निवास में सजी लोक संस्कृति की जीवंत झांकी
- रायगढ़ स्टेशन पर 8 प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की मांग, रेलवे बोर्ड चेयरमैन से सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह ने की मुलाकात
- कृषि, प्रकृति और लोकपरंपराओं से जुड़ा छत्तीसगढ़ का पहला तिहार हरेली हमारी सांस्कृतिक पहचान : राजेश अग्रवाल
- 1500 मीटर लंबे तिरंगे के साथ गूंजा ‘वंदे मातरम्’, तिरंगा यात्रा में स्काउट-गाइड ने बढ़ाया देशभक्ति का जोश
Wednesday, August 12
