publicuwatch24.-दुर्ग। ग्राम तूमाकला के उपसरपंच प्रकाश सिंह कश्यप की चाकू से गोदकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। यह घटना रविवार देर रात करगीडीह से चिखली चौक के बीच उस समय हुई, जब प्रकाश सिंह कश्यप अपने एक साथी के साथ भिलाई से वापस गांव लौट रहे थे। प्रारंभिक जांच के अनुसार लूट का विरोध करने पर वारदात को अंजाम दिया गया है। पूरा मामला जेवरा सिरसा थाना क्षेत्र का है।
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि रास्ते में एक बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने पहले मोबाइल फोन और नकदी लूटने की कोशिश की। जब प्रकाश सिंह कश्यप ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के दौरान उनके साथ मौजूद व्यक्ति किसी तरह जान बचाकर वहां से भाग निकला और पुलिस को सूचना दी।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी प्रकाश सिंह कश्यप का मोबाइल फोन और करीब चार हजार रुपए नकद लेकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही जेवरा-सिरसा थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
आरोपियों को पकड़ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
मृतक प्रकाश सिंह कश्यप धमधा ब्लॉक के ग्राम तुमाकला के उपसरपंच थे। उनकी पत्नी देवती बाई कश्यप वर्तमान में गांव की सरपंच है। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। सीएसपी ने बताया, शुरुआती जांच में मामला लूट के दौरान हत्या का प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।
Trending
- राष्ट्रमंडल खेलों की रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव का मुख्यमंत्री निवास में भव्य स्वागत
- देश की प्रगति के केंद्र में युवा, स्किल और नवाचार : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
- ग्रामीण उद्यमिता का मार्ग है संभागीय सरस मेला: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
- हर-हर महादेव और बोल-बम के जयघोष के साथ निकली भोरमदेव पदयात्रा, शिवमय हुआ कबीरधाम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं को मिली नई पहचान
- वन धन योजना ने बदली जशपुर की तस्वीर: च्यवनप्राश बनाकर महिलाओं ने किया 1.91 करोड़ रुपये का कारोबार, आत्मनिर्भरता की बनी नई मिसाल
- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने जनदर्शन में सुनीं आमजन की समस्याएं
- श्रावण के प्रथम सोमवार पर कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर शिव मंदिर में विधि-विधान से किया जलाभिषेक, प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना
Monday, August 3
