publicuwatch24,-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवे और अंतिम दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है. सदन में आज प्रश्नोत्तर के साथ शासकीय और अशासकीय कार्य होंगे. इसके साथ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा भी की जाएगी.
प्रश्नकाल में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और दायलदास बघेल जवाब देंगे. वहीं वित्त मंत्री ओपी चौधरी CAG की स्थानीय निकायों से संबंधित रिपोर्ट पटल पर रखेंगे. इसके अलावा विधायक गोमती साय, धर्मजीत सिंह और भईयालाल राजवाड़े विभिन्न प्रतिवेदनों को सदन के पटल पर रखेंगे.
इसके साथ आज नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत सदन में प्रस्ताव रखेंगे. देर रात तक अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होने के आसार हैं. कांग्रेस ने सत्र के दूसरे दिन राज्य सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसे स्वीकार करते हुए स्पीकर डॉ. रमन सिंह ने 17 जुलाई को चर्चा करने की घोषणा की थी.
राज्य गठन के बाद यह छत्तीसगढ़ विधानसभा में यह दसवां अविश्वास प्रस्ताव है. इससे पहले नौ बार सरकारों के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव बहुमत के आधार पर पारित नहीं हो पाए थे.
Trending
- छात्रहित में लिया गया फैसला- मंत्री टंक राम वर्मा
- भौतिक प्रगति के साथ अपनी समृद्ध परंपरा और मानवीय मूल्यों को सहेजकर रखना ही सच्चा विकास- मंत्री टंक राम वर्मा
- जवानों के शौर्य ने लिखा बस्तर का नया इतिहास: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया सादर नमन
- ई-रिक्शा ने बदली संगीता देवी की जिंदगी, आत्मनिर्भरता की राह पर बनीं ‘लखपति दीदी’
- मुख्यमंत्री ने रामकृष्ण केयर कैंसर इंस्टीट्यूट का किया शुभारंभ, छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को नई मजबूती
- असम के बाढ़ पीड़ितों के लिए छत्तीसगढ़ की बड़ी पहल: सीएम विष्णु देव साय ने राज्यपाल को सौंपा 5 करोड़ का चेक
- राज्यपाल रमेन डेका से चेन्नई के पत्रकारों ने सौजन्य भेंट की
Monday, August 17
