publicuwatch24,-रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और जनसेवा के संकल्प के अनुरूप जिलों में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन कार्यक्रम आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। इसी कड़ी में मुंगेली जिले में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन के दौरान एक दिव्यांग हितग्राही की लंबे समय से लंबित आधार बायोमेट्रिक अपडेट की समस्या का त्वरित समाधान कर जिला प्रशासन ने संवेदनशील और जनहितैषी प्रशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
मुंगेली जिले के ग्राम मानपुर निवासी दिव्यांग हितग्राही कुणाल महिलांग के परिजनों ने जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि आधार सेवा केंद्रों के कई बार चक्कर लगाने के बावजूद तकनीकी कारणों से उनका आधार बायोमेट्रिक अपडेट नहीं हो पा रहा था। इसके कारण उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर कुंदन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला प्रशासन की तत्परता और समन्वित प्रयासों से दिव्यांग हितग्राही का आधार बायोमेट्रिक सफलतापूर्वक अपडेट कराया गया।
आधार बायोमेट्रिक अपडेट होने के बाद अब कुणाल महिलांग को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की बाधा नहीं आएगी। इस पहल से न केवल उनकी लंबे समय से चली आ रही समस्या का समाधान हुआ, बल्कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं तक उनकी पहुंच भी सुनिश्चित हुई।
दिव्यांग हितग्राही के परिजनों ने जिला प्रशासन की संवेदनशील, त्वरित एवं जनोन्मुखी कार्यशैली की सराहना करते हुए कलेक्टर तथा प्रशासनिक अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। यह पहल दर्शाती है कि जनदर्शन केवल शिकायत दर्ज कराने का मंच नहीं, बल्कि आम नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान का सशक्त माध्यम बन चुका है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां शुरू : सीएम साय रायपुर में करेंगे ध्वजारोहण, राज्य सरकार ने सभी कलेक्टरों को जारी किए दिशा-निर्देश
- सेंट्रिंग प्लेट व्यवसाय से चमकी फूलकली की किस्मत, बिहान ने बनाया आत्मनिर्भरता का प्रतीक
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी सहारा, शमाबाई की वर्षों पुरानी समस्या का हुआ समाधान
- सेवा सेतु की तत्परता से सुरक्षित हुआ इंजीनियरिंग प्रवेश, उसी दिन मिला निवास प्रमाण पत्र
- बिलासपुर पुलिस की बड़ी पहल, यातायात नियमों से जुड़े कड़े दिशा-निर्देश जारी
- सुपोषण की ओर एक कदम : मुनगा पौधरोपण जन आंदोलन का शुभारंभ
- जनदर्शन बना भरोसे का मंच, दिव्यांग कुणाल को मिला त्वरित समाधान
- बगिया क्लस्टर की समृद्धि एम-कैड योजना से 13 गांवों के 4,933 हेक्टेयर क्षेत्र को मिलेगी सिंचाई सुविधा
Friday, July 17
