Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण एवं बालिका संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    July 15, 2026

    ग्राम गनेकेरा में रागी प्रोसेसिंग का पहला यूनिट स्थापित, अब स्थानीय स्तर पर होगा अन्न का प्रसंस्करण

    July 15, 2026

    प्रोजेक्ट सक्षम से जनजातीय बालिकाओं को मिलेगा आत्मविश्वास और नेतृत्व का नया आधार

    July 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण एवं बालिका संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • ग्राम गनेकेरा में रागी प्रोसेसिंग का पहला यूनिट स्थापित, अब स्थानीय स्तर पर होगा अन्न का प्रसंस्करण
    • प्रोजेक्ट सक्षम से जनजातीय बालिकाओं को मिलेगा आत्मविश्वास और नेतृत्व का नया आधार
    • बस्तर में प्रारंभिक शिक्षा का नया मॉडल : आंगनबाड़ी बनी बच्चों के सपनों की पाठशाला
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से बच्चों के आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र बनने पर हीरालाल कश्यप को मिली राहत
    • सौर सुजला योजना से किसान सुखनाथ सिंह की खेती को मिली नई दिशा
    • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से सेवा सेतु बना सुशासन का सशक्त डिजिटल माध्यम
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, July 15
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण एवं बालिका संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

      July 15, 2026

      ग्राम गनेकेरा में रागी प्रोसेसिंग का पहला यूनिट स्थापित, अब स्थानीय स्तर पर होगा अन्न का प्रसंस्करण

      July 15, 2026

      प्रोजेक्ट सक्षम से जनजातीय बालिकाओं को मिलेगा आत्मविश्वास और नेतृत्व का नया आधार

      July 15, 2026

      बस्तर में प्रारंभिक शिक्षा का नया मॉडल : आंगनबाड़ी बनी बच्चों के सपनों की पाठशाला

      July 15, 2026

      मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनहितकारी पहल का असर : सीएम हेल्पलाइन 1076 ने 24 घंटे में दिलाया न्याय, सेवक राम के परिवार के चेहरे पर लौटी मुस्कान

      July 15, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » शासन की योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ-सांसद संतोष पाण्डेय
    रायपुर

    शासन की योजनाओं का हो प्रभावी क्रियान्वयन, अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे लाभ-सांसद संतोष पाण्डेय

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJuly 15, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर। सांसद संतोष पाण्डेय की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष कवर्धा में जिला स्तरीय जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं समिति सदस्यों की उपस्थिति में केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, सेवाओं और कार्यक्रमों की विभागवार समीक्षा की गई। सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि कबीरधाम जिले के समग्र विकास में दिशा समिति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। समिति की बैठक के माध्यम से केंद्र सरकार की योजनाओं की प्रगति की नियमित समीक्षा होती है, जिससे उनके प्रभावी क्रियान्वयन में सहायता मिलती है। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से पहुंचाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष  ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष  चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, श्रीमती सुषमा बघेल, अध्यक्ष जनपद पंचायत कवर्धा, श्रीमती बालका रामकिंकर वर्मा, अध्यक्ष, जनपद पंचायत बोड़ला, श्रीमती रोशनी साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत पंडरिया,  रोशन दुबे, श्री नरेश साहू,  ललित चंद्रवंशी,  कांशीराम उइके, श्रीमती मधु तिवारी, कलेक्टर  गोपाल वर्मा, डीएफओ  निखिल अग्रवाल, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, अपर कलेक्टर  नरेंद्र पैंकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  अमित पटेल सहित विभागीय अधिकारी, दिशा समिति के सदस्य एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    सांसद की अध्यक्षता में हुई दिशा समिति की बैठक
    सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सभी अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ कार्य करें। शासन की योजनाएं धरातल पर प्रभावी रूप से लागू हों और अंतिम व्यक्ति तक उसका लाभ पहंुचे। यही सभी का लक्ष्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि बैठक में केंद्र सरकार की योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई है। समिति की सार्थकता तभी है जब अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत प्रगति की नियमित निगरानी एवं समन्वय के साथ समीक्षा हो। उन्होंने बैठक में दिए गए सभी निर्देशों का अनिवार्य रूप से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सांसद श्री पाण्डेय ने कहा कि दिशा समिति के मनोनीत सदस्यों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया है। इन सभी समस्याओं के निराकरण के लिए समय-सीमा निर्धारित करते हुए गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिन स्थानों की समस्याएं बैठक में सामने आई हैं, वहां प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की जाए।
    बैठक में सांसद पाण्डेय ने राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यों में अपेक्षित तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क निर्माण के साथ पुल-पुलियों का निर्माण भी साथ साथ जारी रखें। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत बोड़ला विकासखंड के दलदली मेन रोड खारिया से अगरी तक सड़क निर्माण में लापरवाही पर अनुशंसित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विकास कार्यों को गंभीरता एवं गुणवत्ता के साथ पूरा करने पर बल दिया। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की पूर्णता, जल जीवन मिशन के तहत टंकी निर्माण एवं नल कनेक्शन विस्तार तथा सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए इन्हें प्राथमिकता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। साथ ही विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रावधानों के अनुरूप कार्यों की स्वीकृति देकर अधिकाधिक हितग्राहियों को लाभान्वित करने के निर्देश भी दिए।
    कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि सभी विभागों की योजनाओं का क्रियान्वयन हितग्राहियों को लाभान्वित करने के लक्ष्य के साथ कार्य किया जा रहा है। शासन से प्राप्त दिशा निर्देशों को धरातल पर प्रभावी ढंग से क्रियान्वित किया जाएगा तथा जहां भी कमियां होंगी, उन्हें दूर करते हुए कार्यों में निरंतर सुधार किया जाएगा। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं, सेवाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति प्रस्तुत की। वहीं जनप्रतिनिधियों ने जिले में चल रहे विकास कार्यों के संबंध में अपने सुझाव भी दिए।
    बैठक में सांसद पाण्डेय ने दिशा समिति के एजेंडे की क्रमवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एजेंडे में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, राष्ट्रीय कृषि विकास योजना, परम्परागत कृषि विकास योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, एकीकृत जलग्रहण प्रबंधन कार्यक्रम, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन, विकसित भारत रोजगार गारंटी एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), दीनदयाल अंत्योदय योजना-एनआरएलएम, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण एवं शहरी), राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान, ग्राम पंचायत विकास योजना, सांसद आदर्श ग्राम योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, प्रधानमंत्री जन औषधि परियोजना, जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, सुगम्य भारत अभियान, यूडीआईडी, डिजिटल भारत, समग्र शिक्षा, मध्यान्ह भोजन योजना, छात्रवृत्ति योजनाएं, राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, खेलो इंडिया, ई-श्रम पोर्टल, अधोसंरचना विकास, ई-नेशनल कृषि बाजार, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना, प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना 2.0, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, अटल पेंशन योजना तथा प्रधानमंत्री जन धन योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण एवं बालिका संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    July 15, 2026

    ग्राम गनेकेरा में रागी प्रोसेसिंग का पहला यूनिट स्थापित, अब स्थानीय स्तर पर होगा अन्न का प्रसंस्करण

    July 15, 2026

    प्रोजेक्ट सक्षम से जनजातीय बालिकाओं को मिलेगा आत्मविश्वास और नेतृत्व का नया आधार

    July 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण एवं बालिका संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    By Publicuwatch AutherJuly 15, 20260

    परिवार नियोजन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और लैंगिक समानता का दिया गया संदेश publicuwatch24.-रायपुर। महिला एवं बाल…

    ग्राम गनेकेरा में रागी प्रोसेसिंग का पहला यूनिट स्थापित, अब स्थानीय स्तर पर होगा अन्न का प्रसंस्करण

    July 15, 2026

    प्रोजेक्ट सक्षम से जनजातीय बालिकाओं को मिलेगा आत्मविश्वास और नेतृत्व का नया आधार

    July 15, 2026

    बस्तर में प्रारंभिक शिक्षा का नया मॉडल : आंगनबाड़ी बनी बच्चों के सपनों की पाठशाला

    July 15, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत जनसंख्या स्थिरीकरण एवं बालिका संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    July 15, 2026

    ग्राम गनेकेरा में रागी प्रोसेसिंग का पहला यूनिट स्थापित, अब स्थानीय स्तर पर होगा अन्न का प्रसंस्करण

    July 15, 2026

    प्रोजेक्ट सक्षम से जनजातीय बालिकाओं को मिलेगा आत्मविश्वास और नेतृत्व का नया आधार

    July 15, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.