Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    आयुष्मान भारत और वय वंदना अभियान से घर-घर जुड़ रहे हितग्राही

    July 14, 2026

    गौतम कुमार को तीन साल से लंबित आरसी बुक दिलाकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने दिलाई राहत

    July 14, 2026

    प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के तहत जैविक दंतेवाड़ा के किसानों को बड़ा सुरक्षा कवच

    July 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • आयुष्मान भारत और वय वंदना अभियान से घर-घर जुड़ रहे हितग्राही
    • गौतम कुमार को तीन साल से लंबित आरसी बुक दिलाकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने दिलाई राहत
    • प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के तहत जैविक दंतेवाड़ा के किसानों को बड़ा सुरक्षा कवच
    • पीएम सूर्य घर योजना से बदली जिंदगी, अब बिजली बिल से मिली राहत
    • राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका : राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना
    • बलौदाबाजार वनमण्डल में ‘युवान’ कार्यक्रम के साथ मनाया गया वन महोत्सव
    • मानसून में तेज़ हुई वन संरक्षण गतिविधियाँ, जल संरक्षण से हरियाली और वन सुरक्षा को मिल रहा नया बल
    • डबरी निर्माण से बदली बस्तर के किसान सोनधर की तकदीर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 14
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      आयुष्मान भारत और वय वंदना अभियान से घर-घर जुड़ रहे हितग्राही

      July 14, 2026

      गौतम कुमार को तीन साल से लंबित आरसी बुक दिलाकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने दिलाई राहत

      July 14, 2026

      राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका : राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना

      July 14, 2026

      बलौदाबाजार वनमण्डल में ‘युवान’ कार्यक्रम के साथ मनाया गया वन महोत्सव

      July 14, 2026

      मानसून में तेज़ हुई वन संरक्षण गतिविधियाँ, जल संरक्षण से हरियाली और वन सुरक्षा को मिल रहा नया बल

      July 14, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » बलौदाबाजार वनमण्डल में ‘युवान’ कार्यक्रम के साथ मनाया गया वन महोत्सव
    रायपुर

    बलौदाबाजार वनमण्डल में ‘युवान’ कार्यक्रम के साथ मनाया गया वन महोत्सव

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJuly 14, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 90
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    वन भ्रमण, पौधारोपण और प्रकृति शिक्षा के जरिए विद्यार्थियों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन विभाग द्वारा नई पीढ़ी को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण से जोड़ने के लिए ‘युवान’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। इस पहल के तहत राज्य के युवाओं को ‘युवान वालंटियर’ (ग्रीन लीडर) बनाया जाता है और वन महोत्सव जैसे आयोजनों में उन्हें पौधारोपण के साथ-साथ वनों के पारिस्थितिकी तंत्र और जैव विविधता का विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है।
    वन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार बलौदाबाजार वनमण्डल में वनमण्डलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर के मार्गदर्शन में प्रत्येक शनिवार आयोजित किए जाने वाले “युवान (YUVAN-Youth for Nature)” कार्यक्रम के तहत वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को वन भ्रमण कराया गया तथा पौधारोपण, सीड बॉल रोपण और प्रकृति शिक्षा जैसी गतिविधियों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और स्थानीय समुदाय को वन, वन्यजीव, जल एवं मृदा संरक्षण, जैव विविधता तथा पर्यावरण संरक्षण की व्यवहारिक जानकारी देना और उन्हें प्रकृति संरक्षण से जोड़ना है।
    200 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
    देवपुर, सोनाखान, बारनवापारा और बल्दाकछार वन परिक्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में 200 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों को वन भ्रमण कराते हुए वनों और वन्यजीवों का महत्व, पर्यावरण संतुलन, जल एवं मृदा संरक्षण तथा प्राकृतिक संसाधनों के सतत उपयोग की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि पर्यावरण संरक्षण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
    ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में किया पौधारोपण
    वन महोत्सव के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान भी चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों, शिक्षकों, वन प्रबंधन समितियों और ग्रामीणों ने मिलकर पौधारोपण किया। चांदन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 43 छायादार पौधे लगाए गए। विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति रचनात्मक सोच विकसित करने के लिए निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।
    सीड बॉल रोपण से प्राकृतिक पुनर्जनन की सीख
    कार्यक्रम में विद्यार्थियों को आम, कोसम, चार और बहेड़ा जैसी स्थानीय एवं फलदार प्रजातियों के सीड बॉल तैयार करने और उनका रोपण करने की जानकारी दी गई। उन्हें प्राकृतिक पुनर्जनन, बीज संरक्षण और सीड बॉल तकनीक के महत्व के बारे में व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया।
    जल, मृदा और जैव विविधता संरक्षण की दी जानकारी
    विद्यार्थियों को मिट्टी के कटाव को रोकने के उपाय, जल संरक्षण, जैव विविधता का महत्व, औषधीय एवं स्थानीय पौधों की उपयोगिता तथा मानव-वन्यजीव सहअस्तित्व के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही वन विभाग द्वारा किए जा रहे संरक्षण कार्यों और वन प्रबंधन समितियों की भूमिका से भी अवगत कराया गया।
    विद्यालयों से समुदाय तक बढ़ रही जनभागीदारी
    कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक, वन प्रबंधन समितियों के पदाधिकारी, महिला समूह, ग्राम पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय ग्रामीण, वन अधिकारी, वन कर्मचारी और सुरक्षा श्रमिकों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। इससे युवान कार्यक्रम प्रकृति शिक्षा के साथ-साथ जनभागीदारी को बढ़ावा देने का प्रभावी माध्यम बन रहा है।
    प्रकृति के प्रति संवेदनशील युवा तैयार करने का प्रयास
    वनमण्डलाधिकारी श्री धम्मशील गणवीर ने कहा कि युवान कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल पर्यावरण संबंधी जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें प्रकृति के बीच सीखने का अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि जब बच्चे जंगल, वन्यजीव, जल स्रोत और जैव विविधता को करीब से समझेंगे, तभी उनमें पर्यावरण संरक्षण की स्थायी भावना विकसित होगी। बलौदाबाजार वनमण्डल का लक्ष्य युवान कार्यक्रम के माध्यम से प्रकृति के प्रति संवेदनशील, जिम्मेदार और जागरूक युवाओं की नई पीढ़ी तैयार करना है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    आयुष्मान भारत और वय वंदना अभियान से घर-घर जुड़ रहे हितग्राही

    July 14, 2026

    गौतम कुमार को तीन साल से लंबित आरसी बुक दिलाकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने दिलाई राहत

    July 14, 2026

    राजिम की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी, बना नगर पालिका : राज्य शासन ने जारी की अधिसूचना

    July 14, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    आयुष्मान भारत और वय वंदना अभियान से घर-घर जुड़ रहे हितग्राही

    By Publicuwatch AutherJuly 14, 20260

    बलरामपुर में डोर-टू-डोर अभियान के तहत 7.41 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड, 14 हजार से…

    गौतम कुमार को तीन साल से लंबित आरसी बुक दिलाकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने दिलाई राहत

    July 14, 2026

    प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के तहत जैविक दंतेवाड़ा के किसानों को बड़ा सुरक्षा कवच

    July 14, 2026

    पीएम सूर्य घर योजना से बदली जिंदगी, अब बिजली बिल से मिली राहत

    July 14, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    आयुष्मान भारत और वय वंदना अभियान से घर-घर जुड़ रहे हितग्राही

    July 14, 2026

    गौतम कुमार को तीन साल से लंबित आरसी बुक दिलाकर मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने दिलाई राहत

    July 14, 2026

    प्रधानमंत्री धन-धान्य योजना के तहत जैविक दंतेवाड़ा के किसानों को बड़ा सुरक्षा कवच

    July 14, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.