Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    टीटीएफ कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का जलवा, 21 राज्यों के बीच जीता ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ सम्मान

    July 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में 5 नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी ने कहा – डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले बच्चों के लिए खुला रास्ता

    July 13, 2026

    राम मंदिर चंदा चोरी पर सियासत तेज: दीपक बैज ने कसा तंज, कहा- चौकीदार हैं तो चोरी कैसे हो गई ?

    July 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • टीटीएफ कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का जलवा, 21 राज्यों के बीच जीता ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ सम्मान
    • छत्तीसगढ़ में 5 नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी ने कहा – डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले बच्चों के लिए खुला रास्ता
    • राम मंदिर चंदा चोरी पर सियासत तेज: दीपक बैज ने कसा तंज, कहा- चौकीदार हैं तो चोरी कैसे हो गई ?
    • यह क्या! पहले किरणमयी नायक ने महिला आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति पर उठाए सवाल, फिर दी शुभकामनाएं…
    • ​कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू
    • श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • आर्थिक सशक्तिकरण की नई पहचान बनी महतारी वंदन योजना
    • समय पर खाद मिलने से किसान गेंद लाल की बढ़ी उम्मीदें
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, July 13
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      टीटीएफ कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का जलवा, 21 राज्यों के बीच जीता ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ सम्मान

      July 13, 2026

      छत्तीसगढ़ में 5 नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी ने कहा – डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले बच्चों के लिए खुला रास्ता

      July 13, 2026

      राम मंदिर चंदा चोरी पर सियासत तेज: दीपक बैज ने कसा तंज, कहा- चौकीदार हैं तो चोरी कैसे हो गई ?

      July 13, 2026

      यह क्या! पहले किरणमयी नायक ने महिला आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति पर उठाए सवाल, फिर दी शुभकामनाएं…

      July 13, 2026

      ​कैंसर मुक्त भविष्य की ओर कदम: धमतरी में विशेष HPV टीकाकरण सप्ताह शुरू

      July 13, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    रायपुर

    श्रीमद्भागवत कथा समाज को संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJuly 13, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी रायपुर स्थित बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने व्यास पीठ पर विराजमान श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज द्वारा वाचन की जा रही श्रीमद्भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया तथा श्रीमद्भागवत जी का विधि-विधान एवं भक्तिभाव के साथ आरती-वंदन किया।
    मुख्यमंत्री साय ने व्यास पीठ पर विराजमान कथा व्यास श्री देवकीनंदन ठाकुर जी महाराज से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए आशीर्वाद ग्रहण किया। उन्होंने श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत भगवद्नाम के महत्व पर आधारित प्रसंग का एकाग्र भाव से श्रवण किया तथा कहा कि आध्यात्मिक चेतना, नैतिक मूल्यों और भारतीय संस्कृति के संरक्षण में ऐसी धार्मिक कथाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत समृद्ध प्रदेश है। यह प्रभु श्री राम का ननिहाल तथा माता कौशल्या का मायका है। भगवान श्रीराम ने अपने वनवास का अधिकांश समय छत्तीसगढ़ की पावन धरती पर व्यतीत किया, जिसके कारण राज्य की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान और अधिक गौरवशाली बनती है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवरीनारायण माता शबरी की तपोभूमि है, जहां प्रभु श्रीराम और माता शबरी के दिव्य मिलन की स्मृतियां आज भी श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करती हैं। उन्होंने कहा कि राजिम स्थित पवित्र त्रिवेणी संगम पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला राजिम कुंभ देश के प्रमुख धार्मिक आयोजनों में शामिल है। इस भव्य आयोजन में देशभर से साधु-संतों, श्रद्धालुओं और धर्माचार्यों का आगमन होता है, जिससे छत्तीसगढ़ की आध्यात्मिक परंपरा और सांस्कृतिक वैभव को नई पहचान मिलती है।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार श्रद्धालुओं की धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए विभिन्न धार्मिक योजनाओं का प्रभावी संचालन कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रभु श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं को अयोध्याधाम के दर्शन कराए जा रहे हैं। अब तक लगभग 50 हजार से अधिक श्रद्धालु भगवान श्रीरामलला के दर्शन का पुण्य लाभ प्राप्त कर चुके हैं। इसी प्रकार मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के बुजुर्ग देश के विभिन्न प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के प्रमुख शक्तिपीठों के संरक्षण, संवर्धन और समग्र विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक समरसता, धार्मिक स्वतंत्रता और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि धर्मांतरण पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ में धर्म स्वातंत्र्य कानून लागू किया गया है। इस कानून में देश के विभिन्न राज्यों की तुलना में अधिक कठोर प्रावधान किए गए हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इन सख्त प्रावधानों से अवैध धर्मांतरण की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा।
    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि गौ माता के संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार द्वारा गौधाम योजना लागू की गई है। इस योजना के अंतर्गत गौधामों में गौवंश के लिए चारा, पेयजल तथा अन्य आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण भारतीय संस्कृति और ग्रामीण अर्थव्यवस्था दोनों के लिए महत्वपूर्ण है तथा राज्य सरकार इस दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।
    मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा जैसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, सद्भाव, सेवा, करुणा और लोककल्याण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, शांति और मंगल की कामना करते हुए सभी से भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने का आह्वान किया।
    इस अवसर पर राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा, सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल, छत्तीसगढ़ गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष श्री राजीवलोचन महाराज, श्री पवन साय, श्री नंदन जैन, श्री योगेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    टीटीएफ कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का जलवा, 21 राज्यों के बीच जीता ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ सम्मान

    July 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में 5 नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी ने कहा – डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले बच्चों के लिए खुला रास्ता

    July 13, 2026

    राम मंदिर चंदा चोरी पर सियासत तेज: दीपक बैज ने कसा तंज, कहा- चौकीदार हैं तो चोरी कैसे हो गई ?

    July 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    रायपुर

    टीटीएफ कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का जलवा, 21 राज्यों के बीच जीता ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ सम्मान

    By Publicuwatch AutherJuly 13, 20260

    21 राज्यों के बीच छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के अभिनव पवेलियन को मिला राष्ट्रीय सम्मान तीन…

    छत्तीसगढ़ में 5 नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी ने कहा – डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले बच्चों के लिए खुला रास्ता

    July 13, 2026

    राम मंदिर चंदा चोरी पर सियासत तेज: दीपक बैज ने कसा तंज, कहा- चौकीदार हैं तो चोरी कैसे हो गई ?

    July 13, 2026

    यह क्या! पहले किरणमयी नायक ने महिला आयोग अध्यक्ष की नियुक्ति पर उठाए सवाल, फिर दी शुभकामनाएं…

    July 13, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    टीटीएफ कोलकाता-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन का जलवा, 21 राज्यों के बीच जीता ‘बेस्ट डेकोरेशन ऑफ स्टॉल एंड अपीयरेंस’ सम्मान

    July 13, 2026

    छत्तीसगढ़ में 5 नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी : स्वास्थ्य मंत्री श्यामबिहारी ने कहा – डॉक्टर बनने का सपना देखने वाले बच्चों के लिए खुला रास्ता

    July 13, 2026

    राम मंदिर चंदा चोरी पर सियासत तेज: दीपक बैज ने कसा तंज, कहा- चौकीदार हैं तो चोरी कैसे हो गई ?

    July 13, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202340

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.