publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज का 3 वर्ष का कार्यकाल पूरा हो गया है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में कांग्रेस ने राज्य सरकार के खिलाफ आक्रामक लड़ाई लड़ी है और जनता के समस्याओं के लिए सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ी है।
उन्होंने बताया कि उनके कार्यकाल में संगठन के कार्यों में भी तेजी आई है। मंडल, पंचायत, बूथ कमेटी हमने बनाया है। संगठन सृजन अभियान के तहत जिला अध्यक्षों का प्रशिक्षण कराया गया। उन्होंने कहा कि आगे भी संगठन का कार्य कलेक्टिव नेतृत्व में किया जाएगा।
दीपक बैज ने भाजपा पर साधा निशाना
भाजपा द्वारा कांग्रेस की कार्यकारिणी के गठन को लेकर साधे जा रहे आरोपों पर बयान देते हुए दीपक बैज ने कहा कि संगठन में जहां भी कमजोर कड़ियां हैं, उन पर भी काम करेंगे। ढाई साल में पांच बार बिजली बिल बढ़ाया गया है। सरकार सोलर पैनल से मुफ्त बिजली देने की बात करती है, लेकिन सोलर पैनल से सस्ती बिजली खरीदकर महंगे दामों पर बेच रही है। यह भाजपा सरकार की दोहरी नीति है।
कल राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन
अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावा चोरी से जुड़े मुद्दे पर दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस सोमवार को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में प्रदर्शन करेगी। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस चंदा चोरों को बेनकाब करेगी।
Trending
- राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं, पांच दिवसीय महापर्व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना
- सशक्त नारी की मिसाल रुकमनिया, सब्जियों की खेती से बनीं लखपति दीदी
- मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया
- महतारी वंदन की राशि से बच्चों की शिक्षा संवार रहीं सुनीता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाती लिखकर प्रयासों को सराहा
- बलौदाबाजार में हाईटेंशन करंट का कहर: पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, मां गंभीर; रायपुर रेफर
- डिजिटल और पेपरलेस विधानसभा की ओर छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम,राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA) पर दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
- पीएम आवास शहरी 2.0 को स्वीकृति मिलने पर सांसद संतोष पांडेय ने जताई खुशी, कहा- जिन आवासों को भूपेश बघेल ने रोका था, साय सरकार ने सबसे पहले किया…
- 15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, सरगुजा जिले के 61 उपार्जन केंद्रों में तैयारियां अंतिम चरण में
Friday, November 6
