publicuwatch24.-राजनांदगांव। जिले के ग्राम बरगा के समीप दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ओवरब्रिज पहली ही बारिश में दरकने लगा है। इस ब्रिज का उद्घाटन जून में ही हुआ है। उद्घाटन के महज कुछ सप्ताह बाद ही पुल में बड़ी दरारें दिखाई देने से निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज बीच से दो हिस्सों में बंटता नजर आ रहा है, जिससे हादसे की आशंका बढ़ गई है।
यह ओवरब्रिज क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणों के लिए आवागमन का प्रमुख मार्ग है। ऐसे में पुल में आई दरारों ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ग्रामीणों ने पुल की तत्काल तकनीकी जांच कर दोषी एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई और मरम्मत की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद निर्माण कार्य की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं रही। पहली ही बारिश में पुल की स्थिति बिगड़ने से सरकारी निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।
Trending
- विशेष लेख : अन्नदाता के सम्मान से समृद्ध गांवों तक: कृषि और ग्रामीण विकास की नई दिशा
- आशीष टिकरिया ने जनसंपर्क संचालक का पदभार संभाला
- सेवा संकल्प अभियान : सेवा का मान, स्वच्छताकर्मियों का सम्मान: पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने उपहार और प्रशस्ति पत्र देकर जताया आभार
- बस्तर की बदली तस्वीर को देश दुनिया तक पहुंचाएं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर – राज्यपाल डेका
- ‘बच्चों के अंदर अपना बचपना ढूंढता हूं…’ : जमीन पर बैठकर बच्चों संग खेले अरुण साव
- महानदी हमें बांटने वाली नहीं, दोनों राज्यों को जोड़ने वाली जीवनधारा : समाधान ऐसा हो जिसमें दोनों राज्यों की जीत हो – मुख्यमंत्री साय
- वृद्धावस्था बीमारी नहीं, जीवन का स्वाभाविक चरण
- छत्तीसगढ़ में 127 दुर्लभ पौध प्रजातियों के संरक्षण की कवायद तेज, वैज्ञानिक अध्ययन के आधार पर बनेगी कार्ययोजना
Friday, October 2
