Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ मामला : हाईकोर्ट ने कलेक्टर को शिकायत पर सुनवाई के दिए निर्देश

    June 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में UCC पर मचा बवाल, अमरजीत भगत ने बताया- सत्ता बचाने के लिए भाजपा का प्रपंच, डिप्टी सीएम साव ने कहा- गलत प्रचार करती है कांग्रेस, केदार गुप्ता बोले- सुरक्षित रहेंगी आदिवासियों की परंपराएं…

    June 26, 2026

    ट्रक ने मासूम को कुचलने के बाद पुलिस टीम को भी रौंदने की कोशिश की

    June 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ मामला : हाईकोर्ट ने कलेक्टर को शिकायत पर सुनवाई के दिए निर्देश
    • छत्तीसगढ़ में UCC पर मचा बवाल, अमरजीत भगत ने बताया- सत्ता बचाने के लिए भाजपा का प्रपंच, डिप्टी सीएम साव ने कहा- गलत प्रचार करती है कांग्रेस, केदार गुप्ता बोले- सुरक्षित रहेंगी आदिवासियों की परंपराएं…
    • ट्रक ने मासूम को कुचलने के बाद पुलिस टीम को भी रौंदने की कोशिश की
    • विशेष लेख : कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
    • नई सोच, नई तकनीक, नई उम्मीद : नैनो उर्वरकों से सशक्त हो रही खेती
    • ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र
    • नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी: टेकला जंगल से हथियारों का जखीरा, तोयामेटा से 24 लाख रुपये नकद बरामद
    • कार-बाइक की टक्कर में दो पत्रकार घायल, चालक पर कुचलने के प्रयास का आरोप, घटना का वीडियो आया सामने
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, June 26
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      छत्तीसगढ़ में UCC पर मचा बवाल, अमरजीत भगत ने बताया- सत्ता बचाने के लिए भाजपा का प्रपंच, डिप्टी सीएम साव ने कहा- गलत प्रचार करती है कांग्रेस, केदार गुप्ता बोले- सुरक्षित रहेंगी आदिवासियों की परंपराएं…

      June 26, 2026

      विशेष लेख : कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

      June 26, 2026

      नई सोच, नई तकनीक, नई उम्मीद : नैनो उर्वरकों से सशक्त हो रही खेती

      June 26, 2026

      ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र

      June 26, 2026

      मुहर्रम पर ताजिया जुलूस को लेकर ट्रैफिक अलर्ट, जानिए किन रास्तों पर होगी रोक

      June 26, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » विशेष लेख : कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं
    रायपुर

    विशेष लेख : कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherJune 26, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    पारंपरिक धरोहर से आधुनिक पहचान तक

    publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध कृषि परंपरा में कोदो और कुटकी का विशेष महत्व रहा है। सदियों से आदिवासी और ग्रामीण समुदायों के भोजन का अभिन्न हिस्सा रहे ये लघु धान्य आज एक बार फिर किसानों, कृषि वैज्ञानिकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। बदलती जलवायु परिस्थितियों, पोषण संबंधी चुनौतियों और बेहतर कृषि की आवश्यकता के बीच कोदो-कुटकी जैसी मिलेट फसलें भविष्य की खेती का मजबूत आधार बनकर उभर रही हैं।
    कोदो (पास्पलम स्क्रोबिकुलेटम) और कुटकी (पैनिकम सुमाट्रेंस) ऐसी फसलें हैं जिन्हें कम पानी, कम लागत और सीमित संसाधनों में भी सफलतापूर्वक उगाया जा सकता है। यही कारण है कि ये छोटे और सीमांत किसानों के लिए आर्थिक सुरक्षा का माध्यम बन रही हैं। कम उपजाऊ, पथरीली और ढालू भूमि में भी इनकी खेती संभव है, जहां अन्य फसलें अपेक्षित उत्पादन नहीं दे पातीं। ये फसलें प्रायः हर एक प्रकार की भूमि में पैदा की जा सकती है। जिस भूमि में अन्य कोई धान्य फसल उगाना सम्भव नहीं होता वहाँ भी ये फसलें सफलता पूर्वक उगाई जा सकती है। हल्की भूमि में जिसमें पानी का निकास अच्छा हो इनकी खेती के लिए उपयुक्त होती है।
    आज जब दुनिया स्वास्थ्यवर्धक भोजन की ओर लौट रही है, तब कोदो और कुटकी का महत्व और बढ़ गया है। कोदो में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, आयरन और कैल्शियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जबकि कुटकी फाइबर, प्रोटीन, फास्फोरस तथा अन्य खनिज तत्वों से भरपूर होती है। विशेषज्ञों के अनुसार इनका नियमित सेवन मधुमेह, उच्च रक्तचाप, मोटापा और एनीमिया जैसी समस्याओं के नियंत्रण में सहायक हो सकता है। यही वजह है कि आज इन्हें ‘सुपर फूड’ के रूप में पहचान मिल रही है।
    छत्तीसगढ़ सरकार भी मिलेट फसलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वर्ष 2026 में कोदो का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3,200 रुपये प्रति क्विंटल तथा कुटकी का 3,350 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। इससे किसानों को बेहतर मूल्य मिलने के साथ इन फसलों की खेती के प्रति उत्साह बढ़ा है। विभागीय जानकारी के अनुसार खरीफ वर्ष 2025 में प्रदेश में कोदो फसल 39.02 हेक्टेयर और कुटकी फसल 38.03 हेक्टेयर रकबे में लगाए गए थे। वैसे विगत खरीफ वर्ष में प्रति हेक्टेयर कोदो की उत्पादन 550 किलोग्राम तथा कुटकी की उत्पादन 675 किलोग्राम दर्ज की गई है। यानी कोदो की उत्पादन 21.46 टन थी, वहीं 25.67 टन कुटकी का उत्पादन हुआ था।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी किसानों से धान के साथ-साथ कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसलों की खेती अपनाने व उत्पादन बढ़ाने की अपील की है।
    कृषि वैज्ञानिकों का मानना है कि उन्नत तकनीकों को अपनाकर कोदो-कुटकी की उत्पादकता में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है। मानसून की शुरुआत के साथ जून के अंतिम सप्ताह से जुलाई के प्रथम पखवाड़े तक बुवाई, बीजोपचार, कतार पद्धति, संतुलित उर्वरक प्रबंधन तथा समय पर खरपतवार नियंत्रण जैसे उपाय किसानों को बेहतर उत्पादन दिला सकते हैं।
    बढ़ती बाजार मांग, मिलेट आधारित उत्पादों का विस्तार और सरकारी प्रोत्साहन योजनाएं इन फसलों के व्यावसायिक महत्व को लगातार बढ़ा रही हैं। एक समय केवल ग्रामीण और आदिवासी क्षेत्रों तक सीमित रहने वाली कोदो-कुटकी आज राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी पहचान बना रही हैं।
    पोषण सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आर्थिक उन्नति के लिए कोदो और कुटकी अत्यंत महत्वपूर्ण फसलें हैं। आवश्यकता इस बात की है कि किसान आधुनिक तकनीकों के साथ इन पारंपरिक फसलों का उत्पादन बढ़ाएं और उपभोक्ता इन्हें अपने दैनिक भोजन का हिस्सा बनाएं। कोदो-कुटकी केवल अनाज नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज, उत्तम कृषि और समृद्ध भविष्य की आधारशिला हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में UCC पर मचा बवाल, अमरजीत भगत ने बताया- सत्ता बचाने के लिए भाजपा का प्रपंच, डिप्टी सीएम साव ने कहा- गलत प्रचार करती है कांग्रेस, केदार गुप्ता बोले- सुरक्षित रहेंगी आदिवासियों की परंपराएं…

    June 26, 2026

    नई सोच, नई तकनीक, नई उम्मीद : नैनो उर्वरकों से सशक्त हो रही खेती

    June 26, 2026

    ऐतिहासिक पुरानी कचहरी बनी शिक्षा और संस्कृति का नया केंद्र

    June 26, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202339

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202026
    Don't Miss
    बिलासपुर

    डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ मामला : हाईकोर्ट ने कलेक्टर को शिकायत पर सुनवाई के दिए निर्देश

    By Publicuwatch AutherJune 26, 20260

    publicuwatch24.-बिलासपुर. हाईकोर्ट में डोंगरगढ़ के बहुचर्चित परिक्रमा पथ निर्माण मामले में सुनवाई हुई. कोर्ट ने…

    छत्तीसगढ़ में UCC पर मचा बवाल, अमरजीत भगत ने बताया- सत्ता बचाने के लिए भाजपा का प्रपंच, डिप्टी सीएम साव ने कहा- गलत प्रचार करती है कांग्रेस, केदार गुप्ता बोले- सुरक्षित रहेंगी आदिवासियों की परंपराएं…

    June 26, 2026

    ट्रक ने मासूम को कुचलने के बाद पुलिस टीम को भी रौंदने की कोशिश की

    June 26, 2026

    विशेष लेख : कोदो-कुटकी की खेती अपनाएं, पोषण और समृद्धि दोनों पाएं

    June 26, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    डोंगरगढ़ परिक्रमा पथ मामला : हाईकोर्ट ने कलेक्टर को शिकायत पर सुनवाई के दिए निर्देश

    June 26, 2026

    छत्तीसगढ़ में UCC पर मचा बवाल, अमरजीत भगत ने बताया- सत्ता बचाने के लिए भाजपा का प्रपंच, डिप्टी सीएम साव ने कहा- गलत प्रचार करती है कांग्रेस, केदार गुप्ता बोले- सुरक्षित रहेंगी आदिवासियों की परंपराएं…

    June 26, 2026

    ट्रक ने मासूम को कुचलने के बाद पुलिस टीम को भी रौंदने की कोशिश की

    June 26, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025233

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202339

    दुर्ग में मोतीलाल बोरा और ताम्रध्वज साहू, तो रायपुर में सत्यनारायण शर्मा ने डाला वोट, कहा- कांग्रेस को मिल रही बढ़त

    April 23, 201931
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.