publicuwatch24.-रायपुर। नेशनल एग्रीकल्चरल कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (नाफेड) ने किसानों को बिचौलियों से मुक्त करने और उन्हें सीधा लाभ पहुंचाने के लिए चार प्रमुख पहलों की शुरुआत की है। इनमें NAFEX.in , दृष्टि, ई.आर.पी. और नाफेड कल्याण शामिल हैं।
छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के प्राधिकृत अधिकारी एवं नाफेड संचालक श्री शशिकांत द्विवेदी ने 22 एवं 23 जून 2026 को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में इन पहलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि NAFEX.in पोर्टल विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। वर्ष 2014 में नाफेड बंद होने की कगार पर था, लेकिन प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की आर्थिक सहायता से इसे फिर से मजबूती दी गई। आज नाफेड 30,000 करोड़ रुपये के टर्नओवर और 500 करोड़ रुपये के मुनाफे के साथ देश के 74 लाख से अधिक किसानों की सेवा कर रहा है।
द्विवेदी ने कहा कि नाफेड की नई व्यवस्था के तहत किसानों को उनकी उपज की कमाई मात्र 48 घंटे के अंदर सीधे बैंक खाते में पहुंचाई जा रही है। अगले दो वर्षों में दालहन की एक-एक दाना खरीदी नाफेड द्वारा की जाएगी। साथ ही किसानों के बच्चों की उच्च शिक्षा और कैरियर के लिए नाफेड कल्याण योजना शुरू की गई है, जिसमें मुनाफे का एक हिस्सा किसान परिवारों को दिया जाएगा।
’’केंद्रीय मंत्रियों ने किया शुभारंभ’’
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने 23 जून 2026 को नई दिल्ली में NAFEX.in पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि, किसान कल्याण एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान, सहकारिता राज्य मंत्री श्री कृष्णपाल गुर्जर, नाफेड के अध्यक्ष श्री जे.एम. अहीर और अन्य गणमान्य अधिकारी उपस्थित रहे।
छत्तीसगढ़ से शशिकांत द्विवेदी सहित नाफेड के विभिन्न राज्यों के संचालक/प्राधिकृत अधिकारी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
Trending
- प्रवासी छत्तीसगढि़यों की सहभागिता विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को करेगी मजबूत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा, मुख्यमंत्री ने किसान ओंकार साहू को भेजी ‘विष्णु के पाती’
- छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार
- राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं, पांच दिवसीय महापर्व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना
- सशक्त नारी की मिसाल रुकमनिया, सब्जियों की खेती से बनीं लखपति दीदी
- मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया
- महतारी वंदन की राशि से बच्चों की शिक्षा संवार रहीं सुनीता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाती लिखकर प्रयासों को सराहा
Friday, November 6
