publicuwatch24.-रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के लालपुर गांव के प्रगतिशील किसान विष्णु राठौर की खेती आज आसपास के किसानों के लिए प्रेरणा बन गई है। कभी समय पर खाद और बीज नहीं मिलने से खेती प्रभावित होती थी, लेकिन अब सहकारी समिति से उन्नत बीज, डीएपी, रासायनिक खाद और नैनो यूरिया समय पर एवं पर्याप्त मात्रा में मिलने से उनका खेती पर भरोसा और मजबूत हुआ है।
विष्णु राठौर धान की खेती के साथ विभिन्न प्रकार की सब्जियों का उत्पादन भी करते हैं। उनका कहना है कि समय पर कृषि आदान मिलने से बुआई, फसल प्रबंधन और पोषण संबंधी कार्य व्यवस्थित ढंग से हो रहे हैं। नैनो यूरिया और संतुलित उर्वरकों के उपयोग से फसलों की बढ़वार बेहतर हुई है, उत्पादन बढ़ा है और सब्जियों की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार आया है।
वे बताते हैं कि पहले आवश्यक कृषि सामग्री के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता था, जबकि अब सहकारी समिति के माध्यम से सभी जरूरी संसाधन आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। शासन की किसान हितैषी पहल और सहकारी व्यवस्था ने खेती को अधिक सुविधाजनक बनाया है।
Trending
- रामगढ़ महोत्सव 2026 : सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन विकास का संगम, दो दिवसीय आयोजन को ऐतिहासिक बनाने की तैयारी
- विश्व पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान की ओर बढ़ेगा सिरपुर, सिरपुर एकीकृत विकास परियोजना को मिली रफ्तार
- वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन तथा आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ.पी. चौधरी ने गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का किया भूमिपूजन
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना बनी किसानों का मजबूत सहारा
- पोलियो, स्टॉप डायरिया एवं कृमि मुक्ति अभियान की तैयारियों पर राज्य स्तर पर मंथन
- नीति आयोग के केंद्रीय प्रभारी अधिकारी पी. नरहरि ने कोंडागांव में किसानों और बिहान की महिलाओं से किया संवाद
- राष्ट्रीय सर्वेक्षणों की तैयारी पूरी : राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला संपन्न
- दिव्यांगजनों के लिए वरदान साबित हुआ बगीचा का विशेष शिविर, 368 हितग्राही हुए लाभान्वित
Thursday, June 25
