publicuwatch24.-रायपुर/दिल्ली। भारत रत्न एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति वराहगिरी वेंकट गिरि उर्फ वी. वी. गिरि की पुण्यतिथि पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, छग के सीएम विष्णुदेव साय, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, “महान स्वतंत्रता सेनानी, देश के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न वी. वी. गिरि की पुण्यतिथि पर शत-शत नमन करता हूं। राष्ट्र व समाज सेवा के साथ श्रमिकों के जीवन में उजाला लाने वाले एक सच्चे नायक के रूप में आपको सदैव याद किया जाएगा।”
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने एक्स पर पोस्ट किया, “महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न वी.वी. गिरि की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन! श्रमिक कल्याण, राष्ट्र निर्माण और लोकतंत्र को मजबूत करने में उनका अतुलनीय योगदान देश हमेशा याद रखेगा। उनके विचार और आदर्श हमारे लिए सदैव प्रेरणापुंज रहेंगे।” बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर पोस्ट किया, “देश के सर्वोच्च सम्मान भारत रत्न से सम्मानित पूर्व राष्ट्रपति वराहगिरि वेंकट गिरि की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि एवं सादर नमन।”उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “भारत के पूर्व राष्ट्रपति ‘भारत रत्न’ वी.वी. गिरि की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। श्रमिक अधिकारों के प्रबल पक्षधर और राष्ट्रहित के लिए समर्पित आपका जीवन देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।”
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने एक्स पर लिखा, “भारत रत्न एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति वी. वी. गिरि की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान और श्रमिकों के अधिकारों के लिए उनके प्रयासों को देश हमेशा याद रखेगा।” बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने एक्स पर पोस्ट किया, “भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर वक्ता, प्रसिद्ध लेखक एवं कुशल राजनीतिज्ञ भारत के चौथे राष्ट्रपति, भारत रत्न वी.वी. गिरि की पुण्यतिथि पर कोटि कोटि नमन।” भारत के चौथे राष्ट्रपति वराहगिरि वेंकट गिरि ने श्रमिक आंदोलनों और ट्रेड यूनियनों के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे श्रम मंत्री, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल तथा भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में भी देश की सेवा करते रहे। सार्वजनिक जीवन और राष्ट्र निर्माण में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें वर्ष 1975 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
Trending
- प्रवासी छत्तीसगढि़यों की सहभागिता विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को करेगी मजबूत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा, मुख्यमंत्री ने किसान ओंकार साहू को भेजी ‘विष्णु के पाती’
- छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार
- राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं, पांच दिवसीय महापर्व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना
- सशक्त नारी की मिसाल रुकमनिया, सब्जियों की खेती से बनीं लखपति दीदी
- मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया
- महतारी वंदन की राशि से बच्चों की शिक्षा संवार रहीं सुनीता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाती लिखकर प्रयासों को सराहा
Friday, November 6
