publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने अदम्य साहस, शौर्य और नारी शक्ति की प्रतीक वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि रानी दुर्गावती जी का जीवन मातृभूमि की रक्षा, स्वाभिमान और पराक्रम का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अद्वितीय वीरता का परिचय देते हुए अपने राज्य और प्रजा की रक्षा के लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि रानी दुर्गावती जी का त्याग, साहस और राष्ट्रप्रेम भारतीय इतिहास के स्वर्णिम अध्यायों में सदैव अंकित रहेगा। उनका जीवन महिलाओं के सशक्तिकरण, नेतृत्व क्षमता और आत्मसम्मान का प्रेरणादायी प्रतीक है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि रानी दुर्गावती जी के आदर्श और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा, साहस और कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते रहेंगे।
Trending
- अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आएगी और तेजी, कानून का उल्लंघन करने वालों पर होगी विधिसम्मत कार्रवाई
- बस्तर में स्वास्थ्य सुविधाओं का होगा बड़ा विस्तार
- राज्यपाल रमेन डेका ने “प्रारंभ” पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन
- कौशल विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग की समन्वय सह निगरानी समिति की बैठक सम्पन्न
- संवेदनशील शासन, सशक्त दिव्यांग : सहायक उपकरणों ने लौटाया आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता जादो मिस्त्री और रविन्द्र नाथ मंडल
- नैनो उर्वरकों से बढ़ी पैदावार, घटी लागत और फसलों की गुणवत्ता में आया सुधार
- अवैध रेत उत्खनन पर जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 200 ट्रैक्टर-ट्रॉली रेत जब्त
- रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने किया नमन
Wednesday, June 24
