publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर को लेकर भाजपा द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर जारी पोस्टर पर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने तीखा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सत्ता में होने की वजह से भाजपा घमंड और मुगालते में है। राम मंदिर और धर्म के नाम पर पैसे कैसे चोरी करें, यह भाजपा का प्रशिक्षण है। बीफ कंपनियों से कैसे चंदा लेना है, यह भी भाजपा का प्रशिक्षण है।
दरअसल, भाजपा ने एक्स पर पोस्टर शेयर कर लिखा था कि कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में आज ढाई साल का झांसा देकर धोखा देना सिखाया जाएगा। इसके अलावा विकास उपाध्याय ने कैबिनेट की बैठक और काला दिवस मनाने पर बीजेपी पर निशाना साधा है।
साय कैबिनेट की बैठक पर विकास उपाध्याय ने साधा निशाना
साय कैबिनेट की बैठक को लेकर कांग्रेस के पूर्व संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा की सरकार समय पर कोई भी काम नहीं कर रही है। मानसून में किसानों को क्या मदद देनी चाहिए, यह अभी तक तय नहीं किया गया है। यूरिया खाद को लेकर किसान परेशान रहे। हर व्यक्ति आज ठगा हुआ महसूस कर रहा है। कैबिनेट में कोई बड़ा फैसला सरकार नहीं ले रही है, जिससे आम आदमी को राहत मिले।
काला दिवस मनाने पर भी साधा निशाना
25 जून को भाजपा द्वारा काला दिवस मनाए जाने को लेकर विकास उपाध्याय ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि भाजपा केंद्र में 12 साल से है। भाजपा किसी भी ज्वलंत मुद्दे को लेकर बात नहीं करती। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य हर व्यवस्था में भाजपा इस देश की जनता को कुछ नहीं दे रही।
Trending
- छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
- खेल गतिविधियों से नशा मुक्ति की राह आसान, कबड्डी-खो-खो और बैडमिंटन बन रहे पुनर्वास का माध्यम
- हर आंगन में समृद्धि की नई उम्मीद: समग्र डेयरी विकास योजना से बदल रही ग्रामीण अर्थव्यवस्था
- चावल पापड़ उद्योग से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ती हुई ग्रामीण महिलाएं
- साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च
- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा की अनुशंसा पर कबीरधाम जिले के विभिन्न निर्माण कार्यों के लिए 1 करोड़ 64 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति
- सूरजपुर के जरही में 463 स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से घर-घर पहुंचीं स्वास्थ्य सेवाएं, हजारों लोगों को मिला लाभ
- कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर पर सियासी वार : BJP के पोस्टर पर विकास उपाध्याय का पलटवार, कहा- सत्ता में होने की वजह से घमंड और मुगालते में है भाजपा
Tuesday, June 23
