publicuwatch24.-रायपुर। 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल को भारतीय लोकतंत्र के सबसे काले अध्यायों में से एक माना जाता है। इस दिन को भाजपा ‘आपातकाल दिवस’ या ‘काला दिवस’ के रूप में मनाती है। इस वर्ष भी भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। इसके तहत मौन और मशाल जुलूस, ‘जेल से कोर्ट तक यात्रा’, सम्मेलन सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा के प्रदेश संयोजक सच्चिदानंद उपासने ने बताया कि आपातकाल की 51वीं वर्षगांठ पर पार्टी की ओर से 24 जून को ‘जेल से कोर्ट तक यात्रा’ निकाली जाएगी। इस दौरान भाजपा नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस द्वारा लगाए गए आपातकाल से संबंधित बैनर और पोस्टर लेकर सड़कों पर उतरेंगे।
इसके अलावा 25 जून को प्रदेशभर में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। वहीं 28 जून को रायपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में लोकतंत्र सेनानियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।
Trending
- अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी
- राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न
- साय सरकार की पहल से उच्च शिक्षा का सपना होगा साकार, हजारों विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया शुरू
- भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा
- मुख्य सचिव ने सुघ्घर छत्तीसगढ़ अभियान की तैयारियों की अधिकारियों से ली जानकारी
- अवैध खनन पर बड़ा शिकंजा -1 पोकलेन और 6 हाईवा जब्त
- छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी
Tuesday, June 23
