publicuwatch24.-रायपुर। कांग्रेस के जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने 21 जून राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आएंगे. उनके इस चिर-प्रतिक्षित प्रवास को लेकर प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है. भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा ने प्रवास पर तीखा बयान देते हुए कहा कि दिल्ली से जोकर आ रहा है. दस दिनों तक छत्तीसगढ़ में सर्कस चलेगा. भाजपा विधायक के इस बयान पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने पलटवार करते हुए कहा कि पुरंदर मिश्रा मेंटली डिस्टर्ब हो चुके हैं.
राहुल गांधी के प्रवास को लेकर ताजा बयान भाजपा विधायक पुरंदर मिश्रा का है, उन्होंने कांग्रेस नेता पर हमला जारी रखते हुए कहा कि राम को काल्पनिक मानने वाले राहुल गांधी राम के मामा गांव आ रहे हैं, उनका स्वागत है. कांग्रेस में वैसे भी लेन-देन का चलन है, पार्टी भ्रष्टाचार में लिप्त रही है. ऐसे में राहुल गांधी क्या पदाधिकारियों को आलू से सोना निकालकर छत्तीसगढ़ को समृद्ध बनाने की कला सिखाएंगे?
राहुल गांधी को जोकर बताए जाने पर पलटवार करते हुए पूर्व विधायक और कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने कहा कि पुरंदर मिश्रा मेंटली डिस्टर्ब हो चुके हैं, उन्हें पागलखाने में एडमिट करने का समय आ गया है. भाजपा वाले अगर इलाज के लिए नहीं ले जा पा रहे हैं, तो कांग्रेस इलाज कराने के लिए तैयार है. एक बार के एक्सीडेंटल विधायक पुरंदर मिश्रा अपना कद बढ़ाने के लिए ऐसे बयान दे रहे हैं.
10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से
जानकारी के लिए बता दें कि कांग्रेस का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आज से शुरू होने जा रहा है, जिसका आयोजन अभनपुर में किया जाएगा। इस शिविर में प्रदेशभर के जिला अध्यक्षों और संगठन पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. 21 जून को राहुल गांधी रायपुर पहुंचेंगे और करीब साढ़े पांच घंटे तक प्रशिक्षण कार्यक्रम में मौजूद रहकर कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे.
Trending
- प्रवासी छत्तीसगढि़यों की सहभागिता विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को करेगी मजबूत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा, मुख्यमंत्री ने किसान ओंकार साहू को भेजी ‘विष्णु के पाती’
- छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार
- राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं, पांच दिवसीय महापर्व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना
- सशक्त नारी की मिसाल रुकमनिया, सब्जियों की खेती से बनीं लखपति दीदी
- मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया
- महतारी वंदन की राशि से बच्चों की शिक्षा संवार रहीं सुनीता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाती लिखकर प्रयासों को सराहा
Saturday, November 7
