publicuwatch24.-रायपुर। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “विकास के विश्वास” जनकल्याण अभियान के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में हितग्राहियों को शासन की योजनाओं से जोड़ने के लिए विशेष पंजीकरण एवं जनसेवा शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ विकासखंड में तीन दिवसीय जनकल्याण शिविर का शुभारंभ किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराया।
शिविर में महिला एवं बाल विकास, कृषि, राजस्व, श्रम, समाज कल्याण तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग सहित कई विभागों ने अपने स्टॉल लगाकर नागरिकों से आवेदन प्राप्त किए। महिला एवं बाल विकास विभाग ने महतारी वंदन योजना एवं आधार संबंधी आवेदनों का पंजीयन किया, वहीं कृषि विभाग ने किसानों का एग्रीस्टेक पंजीयन कर उन्हें डिजिटल कृषि सेवाओं से जोड़ने की पहल की।
राजस्व विभाग को आय, निवास और जाति प्रमाण-पत्र सहित नामांतरण संबंधी आवेदन प्राप्त हुए, जबकि श्रम विभाग ने श्रमिक पंजीयन की प्रक्रिया पूरी की। समाज कल्याण विभाग ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन तथा खाद्य विभाग ने राशन कार्ड से संबंधित आवेदनों का पंजीयन किया। कई आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर हितग्राहियों को तत्काल राहत भी प्रदान की गई।
कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और जनकल्याण शिविर इस उद्देश्य को पूरा करने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं।
प्रदेश में आयोजित ऐसे शिविरों के माध्यम से नागरिकों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिल रही है और योजनाओं का लाभ अधिक पारदर्शिता एवं सहजता से मिल रहा है।
Trending
- स्वस्थ बच्चे ही देश का मजबूत भविष्य- राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- विकसित भारत रोजगार योजना के तहत 2,400 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि वितरित, युवाओं और नियोक्ताओं को मिलेगा सीधा लाभ
- टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने इंटिग्रेटेड स्पोर्ट्स स्टेडियम का किया स्थल निरीक्षण, कुछ दिनों पहले शुरू हुआ है काम
- विकास के विश्वास का संकल्प: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में जनकल्याण शिविरों की शुरुआत
- वनांचल के युवाओं का पराक्रम: शंकरगढ़ के 11 युवा बने अग्निवीर
- नियमित एवं कड़ाई से मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने व समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश
- ’गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधा के लिए सरकार प्रतिबद्ध -उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा’
Friday, June 19
