publicuwatch24.-रायपुर। अवैध मुरूम उत्खनन की शिकायत पर धमतरी जिले में खनिज विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उत्खनन में लगी एक जेसीबी मशीन जब्त की है। विभाग ने खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
खनिज विभाग के अनुसार 18 जून को विभागीय टीम ने नगरी तहसील के ग्राम फरसिया में अवैध मुरूम उत्खनन में लगी टायर माउंटेड जेसीबी मशीन को जब्त किया है। इस मामले में अर्थदंड की कार्रवाई की जा रही है। धमतरी जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। गौरतलब है कि जिले में 1 अप्रैल से 15 जून 2026 तक खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरूद्ध 181 प्रकरणों में कार्रवाई और 49 लाख 24 हजार 330 रुपये की शास्ति राशि वसूल की गई है।
Trending
- विकास के विश्वास का संकल्प: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में जनकल्याण शिविरों की शुरुआत
- वनांचल के युवाओं का पराक्रम: शंकरगढ़ के 11 युवा बने अग्निवीर
- नियमित एवं कड़ाई से मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने व समय-सीमा में कार्यों को पूर्ण करने के निर्देश
- ’गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर सुविधा के लिए सरकार प्रतिबद्ध -उच्च शिक्षा मंत्री वर्मा’
- किसान हीरा सिंह ने रासायनिक खाद छोड़ अपनाया नैनो यूरिया और डीएपी,सुधरी मिट्टी की सेहत और बढ़ा उत्पादन
- अवैध रेत परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, रेत भरे 10 हाइवा जब्त जब्त
- अवैध मुरूम उत्खनन में लगी जेसीबी जब्त
- दो साल बाद बेटे से मिली मां : समझाइश रंग लाई तो आंसुओं के साथ हुई घर वापसी
Friday, June 19
