publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर के निर्माण कार्य का जायजा लेने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी जुलाई के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ आ सकते हैं। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत वे सड़क मार्ग से रायपुर से विशाखापट्टनम तक यात्रा कर परियोजना की प्रगति का निरीक्षण करेंगे। दौरे के दौरान केंद्रीय मंत्री सड़क निर्माण की गुणवत्ता, सुरक्षा इंतजामों और निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही परियोजना से जुड़े अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों से चर्चा कर विभिन्न चरणों में चल रहे कार्यों की जानकारी भी लेंगे। माना जा रहा है कि निरीक्षण के बाद निर्माण कार्य में और तेजी लाई जा सकती है। रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर देश की महत्वपूर्ण आधारभूत संरचना परियोजनाओं में शामिल है। करीब 16,482 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस कॉरिडोर का लगभग 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जबकि बाकी हिस्सों पर तेजी से निर्माण कार्य जारी है।
Trending
- प्रवासी छत्तीसगढि़यों की सहभागिता विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को करेगी मजबूत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा, मुख्यमंत्री ने किसान ओंकार साहू को भेजी ‘विष्णु के पाती’
- छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार
- राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं, पांच दिवसीय महापर्व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना
- सशक्त नारी की मिसाल रुकमनिया, सब्जियों की खेती से बनीं लखपति दीदी
- मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया
- महतारी वंदन की राशि से बच्चों की शिक्षा संवार रहीं सुनीता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाती लिखकर प्रयासों को सराहा
Saturday, November 7
