publicuwatch24.-रायपुर। राज्य सरकार की कृषक उन्नति योजना किसानों की आर्थिक मजबूती का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रही है। सूरजपुर जिले के ग्राम बसदेई निवासी किसान श्री किशुन सिंह की सफलता इसकी एक प्रेरक मिसाल है। योजना के तहत प्राप्त प्रोत्साहन राशि का उपयोग कर उन्होंने न केवल अपनी खेती को बेहतर बनाया, बल्कि परिवार की आवश्यकताओं और बच्चों की शिक्षा पर भी निवेश किया।
श्री किशुन सिंह के पास 1.62 हेक्टेयर कृषि भूमि है। उन्होंने खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर 50 क्विंटल धान का विक्रय किया, जिसके आधार पर उन्हें कृषक उन्नति योजना के अंतर्गत 40 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्राप्त हुई। इस अतिरिक्त आय ने उनके कृषि कार्यों को नई गति प्रदान की।
किशुन सिंह ने प्राप्त राशि से उन्नत किस्म के बीज और कीटनाशक दवाइयों की खरीद कर खेती की उत्पादकता बढ़ाने की दिशा में कदम उठाया। साथ ही घरेलू जरूरतों की पूर्ति और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर भी खर्च किया, जिससे परिवार को आर्थिक राहत मिली।
किसान का कहना है कि कृषक उन्नति योजना किसानों को खेती में अधिक निवेश करने का अवसर देती है। अतिरिक्त आय मिलने से कृषि लागत का प्रबंधन आसान होता है और परिवार की जरूरतें भी बेहतर ढंग से पूरी हो पाती हैं।
प्रदेश में कृषक उन्नति योजना किसानों की आय बढ़ाने, कृषि निवेश को प्रोत्साहित करने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। किशुन सिंह जैसे हजारों किसान इस योजना से लाभान्वित होकर आत्मनिर्भरता और समृद्धि की ओर बढ़ रहे हैं।
Trending
- छत्तीसगढ़ में पीएमजीएसवाय की उच्च स्तरीय समीक्षा, मुख्य सचिव ने दिए नई बसाहटों को सड़कों से जोड़ने के निर्देश
- नैनो यूरिया और नैनो डीएपी से किसान मनोहर यादव की खेती बनी अधिक लाभकारी
- भाटापारा में गौरव का दिन- विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया छत्तीसगढ़ महतारी और शहीद खोण्डे की प्रतिमा का अनावरण
- राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत किसानों को मिल रहा सिंचाई सुविधा का लाभ
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 का असरः बैल चराते किसान की एक कॉल पर प्रशासन ने घर पहुंचकर सुलझाई समस्या
- जल जीवन मिशन से ग्राम पथरी में शत-प्रतिशत घरों में पहुंच रहा नल से जल
- प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली संग्राम नरेटी की जिंदगी
- कृषक उन्नति योजना से बदली किसान किशुन सिंह की तस्वीर, बोनस राशि बनी खेती और शिक्षा का संबल
Tuesday, June 16
