publicuwatch24.-रायपुर । अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए राजनांदगावं जिले मे आबकारी विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है। इसी क्रम में जिला स्तरीय उड़नदस्ता और आबकारी वृत्त चिचोला की संयुक्त टीम ने ककोड़ी-बंजारी मार्ग पर कार्रवाई करते हुए एक दोपहिया वाहन से 5.4 बल्क लीटर अवैध शराब जब्त की।
आबकारी अधिकारियों के अनुसार बाइक (सीजी 08 एबी 9020) से महाराष्ट्र निर्मित 30 नग देशी शराब संत्री नंबर-01 का परिवहन किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान ग्राम कोलिहा लमटी निवासी मुकेश्वर साहू को पकड़ा गया। जब्त शराब और वाहन की कुल अनुमानित कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
Trending
- मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं समयबद्धता के लिए मंत्रालय के अधिकारी और कर्मचारियों को दिए प्रशंसा पत्र
- कयाकिंग-कैनोइंग को आगे बढ़ाने हरसंभव सहयोग देगी सरकार – अरुण साव
- आध्यात्मिक मूल्यों से ही संभव है स्वस्थ और संस्कारित समाज का निर्माण – मुख्यमंत्री
- बस्तर देश का सबसे सुंदर और विकसित आदिवासी संभाग बनेगा : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- संत गाडगे बाबा के आदर्शों पर चलकर समरस, स्वच्छ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण करें – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- शाला प्रवेश उत्सव को जनआंदोलन बनाने आगे आएं जनप्रतिनिधि : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 2500 किलोलीटर क्षमता के पानी टंकी निर्माण का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया ‘तेरा राज नहीं आएगा रे’ पुस्तक का विमोचन
Monday, June 15
