publicuwatch24.-रायपुर। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अम्बेडकर चौक में बाब साहब डाक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण किया। उन्होंने सफाई कर्मियों का शाल श्रीफल देकर सम्मान किया और मेडिकल किट प्रदान किया।इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप 12 वर्ष पूर्ण कर यह आयोजन किया जा रहा है। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ऑक्सीजोन परिसर भी पहुंचे और एक पेड़ मां के नाम के तहत वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के पश्चात ऑक्सीजोन में उपस्थित महिलाओं से चर्चा की। बता दें कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बीते कल 12 जून से छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंचे हुए है। केंद्रीय सरकार की योजनाओं को लेकर जमीनी हकीकत का जायजा भी ले रहे है। उनके इस दौरे के दौरान रायपुर लोकसभा से सांसद बृजमोहन अग्रवाल भी साथ में मौजूद है।
रायपुर में कल वस्त्र मंत्रालय की हुई महत्वपूर्ण बैठक बैठक के बारे में सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने बताया कि हमारी चर्चा का मूल मंत्र रहा—’उत्पादन में वृद्धि और आय में आत्मनिर्भरता।’ बैठक में इस बात पर विशेष जोर दिया कि कैसे साइकल पीरियड कम करके रेशम उत्पादन को बढ़ाया जाए, ताकि हमारे किसान भाइयों और बुनकरों की प्रति व्यक्ति आय में सीधा इजाफा हो सके। सिर्फ रेशम ही नहीं, बल्कि ‘मिश्रित खेती’ के जरिए अतिरिक्त आय के नए अवसर पैदा करने और अपने पारंपरिक उत्पादों को ग्लोबल मार्केट तक पहुँचाने की कार्ययोजना सरकार काम कर रही है। पीएम मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ के संकल्प को साकार करते हुए, छत्तीसगढ़ के कारीगरों को आधुनिक डिजाइन और वैश्विक मंच दिलाने के लिए हम पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं। आने वाले समय में छत्तीसगढ़ के हस्तशिल्प और रेशम उत्पाद अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी धाक जमाएंगे, यही हमारा लक्ष्य है।
Trending
- लखपति दीदी बनीं लतिका: आधुनिक खेती से बदली तकदीर, महिला सशक्तिकरण की बनीं मिसाल
- देवपुर में औषधीय वनस्पतियों पर एक दिवसीय बॉटनाइजेशन कार्यशाला, 80 से अधिक प्रजातियों की पहचान, वैद्यों और छात्रों ने ली भागीदारी
- ढाई वर्षों में प्रदेश के स्वास्थ्य सेवाओं में हुए व्यापक विस्तार से स्वास्थ्य सेवाएं हुई सुदृढ़ : मुख्यमंत्री साय
- शौर्य चक्र से सम्मानित वीर जवानों से मिले उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- विश्व रक्तदाता दिवस (14 जून) : रक्तदान: जीवन बचाने का सबसे बड़ा उपहार
- रायपुर में सफाई कर्मियों से मिले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यापर्ण
- अवैध खनन पर राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अवैध खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार
- दिव्यांग मनुराज को मिला संबल, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से अब शिक्षा की राह होगी आसान
Saturday, June 13
