publicuwatch24.-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के पशु चिकित्सा विभाग की त्वरित कार्रवाई से रायपुर के एक गरीब परिवार की बकरी और उसके तीन नवजात मेमनों की जान बच गई। रायपुर के टांटीबन्द क्षेत्र की निवासी श्रीमती भागा ध्रुव की बकरी 24 घंटे से प्रसव पीड़ा में थी। सामान्य प्रसव संभव न होने पर वह ऑटो से बकरी को जिला पशु चिकित्सालय, बैरनबाजार लेकर पहुंचीं। जांच में पता चला कि गर्भाशय मार्ग में रुकावट के कारण सामान्य डिलीवरी संभव नहीं है।
संयुक्त संचालक, पशु चिकित्सा सेवाओं के मार्गदर्शन में डॉक्टरों की टीम ने तत्काल सिजेरियन ऑपरेशन का निर्णय लिया। जिला पशु चिकित्सालय के डॉ. किरण चौधरी, डॉ. पदम् जैन, डॉ. देवप्रभा और वेटनरी कॉलेज अंजोरा, दुर्ग के पांच इंटर्न की टीम ने ऑपरेशन को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।
तीनों मेमने पूरी तरह स्वस्थ हैं। श्रीमती भागा, जो बकरी पालन के साथ घरों में काम कर जीवन यापन करती हैं। उन्होंने बताया कि उनके अपने संतान नहीं है, इसलिए वह बकरियों को बच्चों की तरह पालती हैं। इस सफल ऑपरेशन के बाद अब उनके पास कुल 10 बकरियां हो गई हैं।
पशु चिकित्सालय ने ऑपरेशन के बाद पशुपालक को आवश्यक सावधानियों की सलाह भी दी। छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल को पशुपालन क्षेत्र में त्वरित और संवेदनशील स्वास्थ्य सेवाओं का उदाहरण माना जा रहा है।
Trending
- नया शैक्षणिक सत्र शुरू : छत्तीसगढ़ के स्कूलों में फिर लौटी रौनक, छात्रों का तिलक लगाकर हुआ स्वागत
- रविशंकर महाराज बनाम CBI, CG हाईकोर्ट सख्त, सीबीआई को नोटिस जारी
- शिक्षा के साथ संस्कारों का समावेश हमारी प्राथमिकता: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- इंडिया ब्लॉक के नेतृत्व पर बोले टीएस सिंहदेव, फैसला सभी सहयोगी दल मिलकर करें
- गोबर गैस संयंत्रों के पुनर्जीवन से ग्रामीण ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई गति
- विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों का विशेष निरीक्षण
- वन मंत्री केदार कश्यप ने बीजापुर जिले को 18 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों की दी सौगात
- उद्योग मंत्री देवांगन ने पौने 37 करोड़ रूपए के जलप्रदाय योजना विस्तार कार्य का किया भूमिपूजन
Tuesday, June 16
