publicuwatch24.-रायपुर। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध भरथरी गायिका स्वर्गीय सुरुज बाई खांडे जी की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण करते हुए विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।
वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि स्व. सुरुज बाई खांडे जी ने अपनी विलक्षण गायन प्रतिभा और समर्पित साधना के माध्यम से छत्तीसगढ़ की लोक कला एवं लोक संगीत को नई पहचान दिलाई। भरथरी गायन परंपरा के संरक्षण और संवर्धन में उनका योगदान अविस्मरणीय है। उन्होंने कहा कि अपनी सशक्त प्रस्तुति और लोक संस्कृति के प्रति समर्पण के कारण स्व. सुरुज बाई खांडे जी ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी कला आज भी लोक संगीत प्रेमियों और नई पीढ़ी के कलाकारों को प्रेरित करती है।
Trending
- विधायक रोहित साहू बने निक्षय मित्र, टीबी मुक्त भारत अभियान को दिया जनसहभागिता का संदेश
- छत्तीसगढ़ के पशु चिकित्सालय में दुर्लभ सिजेरियन ऑपरेशन, तीन स्वस्थ मेमनों का जन्म
- उम्मीदों को मिले नए पहिए: अबूझमाड़ के युवाओं ने साइकिल रिपेयरिंग सीखकर शुरू की आत्मनिर्भरता की नई राह
- सूरज की रोशनी से चमका राजनांदगांव, सोलर ऊर्जा का बना राष्ट्रीय मॉडल
- स्ट्रीट वेंडर्स के सपनों को मिली नई उड़ान
- राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिता में कोंडागांव की बेटी हेमबती ने जीता कांस्य पदक
- माओवाद के साए से विकास की राह पर बढ़ रहा बोड़गा
- छत्तीसगढ़ जनहितैषी योजनाओं के लोन प्रकरणों को जल्द स्वीकृत करें बैंकर्स
Friday, June 12
