publicuwatch24.-रायपुर। खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ जिला प्रशासन बालोद द्वारा जांच पड़ताल और कार्रवाई का अभियान लगातार जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने गुरूर, बालोद और गुंडरदेही क्षेत्र में औचक निरीक्षण कर खनिज के अवैध परिवहन में संलिप्त 10 वाहनों को जब्त किया है।
जिला खनि अधिकारी के अनुसार 9 जून को गुरूर विकासखंड तथा 11 जून को बालोद और गुंडरदेही क्षेत्र में की गई जांच के दौरान रेत और मिट्टी के अवैध परिवहन के मामले पकड़ाए । कार्रवाई के दौरान रेत से भरे पांच हाईवा और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए। इसके अलावा मिट्टी (ईंट निर्माण कार्य) से भरे दो अन्य वाहनों को भी जब्त किया गया है। जब्त सभी वाहनों को आरक्षी केंद्र बालोद तथा थाना गुंडरदेही और सनौद की अभिरक्षा में रखा गया है। खनिज विभाग ने संबंधित मामलों में खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के तहत कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन का कहना है कि खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
- प्रवासी छत्तीसगढि़यों की सहभागिता विकसित छत्तीसगढ़ 2047 के संकल्प को करेगी मजबूत : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- कवर्धा के किसान को मुख्यमंत्री ने भेजा दीपावली का संदेश, सौर ऊर्जा की पहल को सराहा, मुख्यमंत्री ने किसान ओंकार साहू को भेजी ‘विष्णु के पाती’
- छत्तीसगढ़ी लोककला और संस्कृति के संरक्षण में प्रांजल सिंह का योगदान सराहनीय—मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- लगातार तीसरे साल बस्तर ओलंपिक को लेकर उत्साह, 6 लाख से ज्यादा खिलाड़ी मैदान में उतरने को तैयार
- राज्यपाल रमेन डेका ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की आत्मीय शुभकामनाएं, पांच दिवसीय महापर्व जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना
- सशक्त नारी की मिसाल रुकमनिया, सब्जियों की खेती से बनीं लखपति दीदी
- मुख्यमंत्री की पाती पाकर चंपा देवी हुईं खुश, एक गाय से शुरू किया पशुपालन अब बना अतिरिक्त आमदनी का जरिया
- महतारी वंदन की राशि से बच्चों की शिक्षा संवार रहीं सुनीता, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पाती लिखकर प्रयासों को सराहा
Saturday, November 7
