publicuwatch24.-रायपुर। बिलासपुर जिले की तखतपुर जनपद पंचायत के ग्राम बेलपान की महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि अवसर, आत्मविश्वास और सामूहिक प्रयास मिल जाएं तो ग्रामीण महिलाएं भी सफलता की नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं। कभी घर-परिवार और खेती-किसानी तक सीमित रहने वाली राधा कृष्ण महिला स्व-सहायता समूह की पांच महिलाओं ने आज अपने गांव में एक नई पहचान बनाई है। उनकी मेहनत और उद्यमशीलता ने उन्हें ‘लखपति दीदी’ के रूप में स्थापित कर दिया है।
समूह से जुड़ने के बाद महिलाओं ने आर्थिक आत्मनिर्भरता का लक्ष्य तय किया। उन्हें राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 15 हजार रुपये की आरएफ राशि, 60 हजार रुपये की सीआईएफ सहायता तथा बैंक से 6 लाख रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इस वित्तीय सहयोग का उपयोग करते हुए महिलाओं ने हल्दी, मिर्च और अन्य मसालों के प्रसंस्करण के साथ मुरकु और पापड़ निर्माण का व्यवसाय शुरू किया।
गुणवत्तापूर्ण उत्पादों और निरंतर परिश्रम के बल पर उनका कारोबार लगातार बढ़ता गया। आज समूह की प्रत्येक सदस्य प्रतिमाह लगभग 45 से 50 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर रही है। इससे उनकी वार्षिक आय 5 लाख रुपये से अधिक पहुंच गई है। बढ़ी हुई आमदनी से परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य तथा अन्य जरूरतों को पूरा करना आसान हो गया है।
समूह की महिलाएं बताती हैं कि पहले गांव में उनकी कोई विशेष पहचान नहीं थी, लेकिन आज वे सफल उद्यमी के रूप में जानी जाती हैं। उनकी सफलता अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बन रही है।
Trending
- राज्यपाल डेका से लेखिका श्रीमती अग्रवाल ने की भेंट, पुस्तक का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन की 27वीं क्षेत्रीय बैठक संपन्न
- डिजिटल भू-अभिलेखों की सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम, गड़बड़ी रोकने के लिए बनेगा ई-एचआरएमएस पोर्टल-राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा
- महुआपारा में नवनिर्मित आंगनबाड़ी भवन का लोकार्पण
- महतारी वंदन योजना बनी मातृत्व सम्मान और परिवार की खुशहाली का आधार
- बस्तर में दूध, खेतों तक पानी, युवाओं को काम और गांवों को नई पहचान देने की तैयारी
- अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 3 ट्रेलर जब्त
- मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े की पहल से बृजेश्वर सागर जलाशय के नवीनीकरण हेतु 4.94 करोड़ रुपए स्वीकृत
Thursday, June 11
